'हम उनका स्वागत करेंगे', अजित पवार के BJP में आने की अटकलों पर महाराष्ट्र के मंत्री उदय सामंत

महाराष्ट्र में शिवसेना में टूट के बाद अब NCP के भी ऐसे ही हालात नजर आ रहे हैं। खबरें हैं कि पूर्व डिप्टी सीएम और एनसीपी नेता अजित पवार बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।

Maharashtra minister Uday Samant

महाराष्ट्र के अंदर सियासी दलों में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। शिवसेना में हुए बंटवारे के बाद अब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) में भी टूट की खबरें फैल रही है। भतीजे अजित पवार के बीजेपी में जाने की अटकलों के बीच चाचा शरद पवार अलर्ट मोड पर आ गए हैं।

अजित पवार के फिर से बीजेपी के आने की खबरों पर महाराष्ट्र के मंत्री और शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट के नेता उदय सामंत का ऐसा बयान आया है, जिसके सियासी हलचल और तेज हो गई। उन्होंने कहा कि हम अजिक पवार का स्वागत करेंगे।

एकनाथ शिंदे के मंत्री उदय सामंत का बयान

महाराष्ट्र के मंत्री उदय सामंत ने अपने बयान में कहा कि, "हम अजित पवार का स्वागत करेंगे यदि वे हमारे साथ जुड़ना चाहते हैं, उनके पास अच्छा अनुभव है, वे बड़े नेता हैं और हमने उनके साथ काम किया है।"

उन्होंने आगे कहा कि, "अंतिम फैसला सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस लेंगे। अगर वह हमसे जुड़ते हैं तो हमें बहुत खुशी होगी।"

शरद पवार ने क्या कहा?

इधर, अजित पवार के सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। हालांकि अजित पवार पर चाचा शरद पवार ने यह कहा है कि एनसीपी एक पार्टी के तौर पर कभी भी बीजेपी से हाथ नहीं मिलाएगी, अगर कोई व्यक्तिगत रूप से फैसला ले तो वह अलग बात है।

बता दें कि इससे पहले भी एनसीपी में टूट की खबर सामने आई थी, जब 2019 के विधानसभा चुनावों के परिणामों के बाद अजित पवार बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस के साथ सरकार बनाने गए थे। हालांकि उस दौरान अजित की कोशिश नाकाम रही, फिर महाविकास अघाड़ी सरकार में उन्हें डिप्टी सीएम बनाया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+