महाराष्ट्र की मंत्री पंकजा मुंडे ने अपने PA की पत्नी के सुसाइड मामले पर तोड़ी चुप्पी, बोल दी बड़ी बात
Gauri Palve Death Case: महाराष्ट्र की पर्यावरण और पशुपालन मंत्री पंकजा मुंडे के निजी सहायक (पीए) अनंत गर्जे की पत्नी गौरी गर्जे ने शनिवार रात वर्ली बीडीडी चॉल स्थित अपने घर पर आत्महत्या कर ली। घर पर गौरी का शव फंदे से लटका हुआ पाया गया था अनंत और गौरी की 10 महीने पहले ही शादी हुई थी।
केईएम अस्पताल में डेंटल डॉक्टर गौरी ने कथित तौर पर अपने पति का किसी लड़की से अफेयर का पता चलने के बाद वैवाहिक कलह और प्रताड़ना के कारण यह कदम उठाया। हालाँकि, परिवार ने इसे आत्महत्या मानने से साफ इनकार कर दिया है।
इस मामले पर पर्यावरण मंत्री पंकजा मुंडे ने चुप्पी तोड़ते हुए गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि 22 नवंबर, 2025 को शाम लगभग 6:30 बजे से 6:45 बजे के बीच उनके पीए अनंत ने दूसरे पीए के फोन पर उनसे बात की।

पंकजा मुंडे ने बोल दी बड़ी बात?
पंकजा मुंडे ने कहा, "वह बेकाबू होकर रो रहा था। बड़े दुख के साथ उसने मुझे बताया कि उसकी पत्नी ने आत्महत्या कर ली है। यह खबर मेरे लिए भी बेहद चौंकाने वाली थी। मैंने स्पष्ट रूप से कहा है कि पुलिस जांच में कोई चूक नहीं होनी चाहिए। उन्हें मामले की उचित और गहन जांच करनी होगी, और मैंने पुलिस को भी यही बात बताई है।"
पीए पर लग रहे आरोपों को लेकर क्या बोलीं पंकजा मुंडे?
मुंडे ने बताया कि उन्होंने मृतक गौरी के पिता से भी बात की, जो गहरे सदमे में हैं। पंकजा मुंडे ने अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, "ऐसी घटनाएं स्थायी दर्द छोड़ जाती हैं और मन को सुन्न कर देती हैं। किसी के निजी जीवन में क्या चल रहा है, यह जानना असंभव है। इस अचानक और दुखद घटना ने मुझे गहराई से व्यथित कर दिया है।"
गौरी के मामा ने पीए अनंत गर्जे पर लगाए ये गंभीर आरोप
गौरी के मामा शिवदास गर्जे ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार किया है और गंभीर आरोप लगाए हैं। शिवदास गर्जे के अनुसार, "यह आत्महत्या नहीं थी। अनंत ने गौरी की मां को बताया कि गौरी ने फांसी लगा ली है।" उन्होंने अनंत के व्यवहार पर सवाल उठाते हुए कहा कि उसे अस्पताल में रहना चाहिए था और उनके साथ पुलिस स्टेशन आना चाहिए था। गर्जे ने आगे बताया कि अनंत गौरी को प्रताड़ित करता था और गौरी को उसके अवैध संबंध के बारे में भी पता था। उनका मानना है कि इन्हीं कारणों से यह घटना हुई है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications