ड्रग्स केस: दामाद की जमानत के बाद नवाब मलिक का बयान, कहा- NCB ने झूठे केस में फंसाया
मुंबई, 14 अक्टूबर: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने ड्रग्स के एक केस के सिलसिले में समीर खान को गिरफ्तार किया था, हालांकि उनको स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट से जमानत मिल गई थी। वहीं अब समीर खान के खिलाफ ड्रग्स मामले पर महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक का बयान सामने आया है। मंत्री ने आरोप लगाते हुए कहा कि एनसीबी ने समीर खान को झूठे ड्रग्स केस में फंसाया हैं। दरअसल, समीर खान महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक के दामाद हैं। इसी के साथ उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि उनको राजनीतिक तौर पर निशाना बनाया जा रहा हैं।
Recommended Video

'घर से कुछ भी जब्त नहीं किया गया'
एनसीपी नेता और कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक ने कहा कि एनडीपीएस की विशेष अदालत ने कल (13 अक्टूबर) ऑनलाइन एक आदेश दिया, जिसमें कहा गया कि 27(ए) मामले में (दामाद समीर खान के खिलाफ) लागू नहीं है। उसके घर से कुछ भी जब्त नहीं किया गया। 27(ए) झूठा आरोप लगाया गया और जमानत दी गई।
लोगों को झूठा फंसाया गया: मलिक
इसी के साथ नवाब मलिक ने कहा कि हम कोर्ट में अर्जी दाखिल करने जा रहे हैं। हमें उम्मीद है कि यह साबित हो जाएगा कि लोगों को झूठा फंसाया गया था। बता दें कि नवाब मलिक की बेटी नीलोफर के पति समीर खान का प्रोपर्टी का बिजनेस है। एनबीसी ने ड्रग्स के एक मामले में जनवरी में उनको गिरफ्तार किया था। समीर पर ड्रग्स बेचने, जमा करने और खरीदने का संगीन आरोप हैं।
करण सेजनानी ने दी जानकारी
जानकारी के अनुसार एनसीबी ने उनकी गिरफ्तारी ब्रिटिश नागरिक करण सेजनानी की ओर से दी गई जानकारी पर की गई थी। सेजनानी ने समीर के ड्रग डीलिंग में शामिल होने की जानकारी दी थी। एनसीबी सूत्रों के मुताबिक करण सेजनानी और समीर खान में बिजनेस रिलेशनशिप थी। वहीं एनसीबी को एक लीड मिली थी, जिसके बाद खार एरिया में रह रहे करण सजनानी के घर से गांजे की बड़ी खेप बरामद हुई।
वहीं इससे पहले अपने दामाद की गिरफ्तारी पर मलिक ने बयान दिया था कि मुझे हमारी न्यायपालिका में बहुत विश्वास हैं। कोई भी शख्स कानून से ऊपर नहीं है। वहीं अब उन्होंने कहा है कि हम कोर्ट में अर्जी दाखिल करने जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications