Maharashtra Makar Sankranti Schools Closed: 14 या 15 महाराष्ट्र में स्कूल कब होंगे बंद? ये है लेटेस्ट अपडेट
Maharashtra Makar Sankranti School Closed: महाराष्ट्र में इस साल मकर संक्रांति के पर्व पर छुट्टी होगी या नहीं, इसे लेकर असमंजस का माहौल है। इस बार कुछ जगहों पर 14 जनवरी, बुधवार को त्योहार मनाया जा रहा है, जबकि कुछ जगहों पर 15 जनवरी को मनाया जाएगा। हालांकि, यह पर्व राज्य में बड़े उत्साह और पारंपरिक तरीके से मनाया जाता है। महाराष्ट्र सरकार की आधिकारिक सार्वजनिक अवकाश सूची में मकर संक्रांति को शामिल नहीं किया गया है।
इस कारण यह दिन राज्य में पब्लिक हॉलिडे नहीं, बल्कि आमतौर पर ऐच्छिक या प्रतिबंधित अवकाश (Restricted Holiday) के रूप में माना जाता है। कुछ स्कूलों में इस दिन छुट्टी दी जाती है जबकि कई स्कूलों में टाइमिंग में थोड़ा बदलाव किया जाता है।

Maharashtra Makar Sankranti Schools Closed: 15 जनवरी को कई जगहों पर छुट्टी
- स्कूलों की बात करें तो महाराष्ट्र के कई निजी स्कूलों और शिक्षण संस्थानों ने मकर संक्रांति के अवसर पर 14 जनवरी को छुट्टी घोषित की है।
- शहरी क्षेत्रों में स्थित निजी स्कूल अपने-अपने स्तर पर निर्णय लेते हैं, जबकि सरकारी स्कूलों में आमतौर पर जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देशों के अनुसार अवकाश तय किया जाता है।
- इसी बीच 15 जनवरी 2026 को महाराष्ट्र के 29 जिलों में बीएमसी और अन्य निकाय चुनावों के चलते अवकाश घोषित किया गया है।
- चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने और मतदान कर्मियों की तैनाती को ध्यान में रखते हुए यह छुट्टी जारी की गई है। इन जिलों में सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और कई निजी प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।
महाराष्ट्र सरकार की ओर से साल 2026 में सभी प्रमुख सार्वजनिक अवकाशों की आधिकारिक सूची सरकारी गजट या संबंधित विभागों की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाती है। किसी भी तरह की भ्रम की स्थिति से बचने के लिए नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें।
Maharashtra Makar Sankranti: कुछ बैंकों की 14 जनवरी को छुट्टी
- 14 जनवरी को सरकारी कार्यालयों में सामान्य रूप से कामकाज जारी रहेगा। कुछ बैंकों में मकर संक्रांति के अवसर पर 14 जनवरी को अवकाश रहने की संभावना रहती है।
- बैंकिंग सेवाओं को लेकर ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने स्थानीय बैंक शाखा से अवकाश की पुष्टि अवश्य कर लें।












Click it and Unblock the Notifications