Maharashtra: मुंबई में बड़ा हादसा, फटा सिलिंडर, 2 घायल, हालत गंभीर, अस्पताल में कराए गए भर्ती
मुंबई के विक्रोली इलाके में शनिवार रात एक बड़ा हादसा हुआ। जिसमें घायल हुए दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उनका इलाज अस्पचाल में चल रहा है।
घटना मुंबई के श्रीराम सोसाइटी की है। सोसाइटी में सिलेंडर विस्फोट के कारण आग लगने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को लेकर जारी एक बयान में बीएमसी ने कहा, मुंबई के विक्रोली इलाके की श्रीराम सोसाइटी में सिलेंडर विस्फोट के कारण आग लगने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।"

Recommended Video
सिलेंडर फटने से इलाके में दहशत का माहौल
घटना बेंगलुरी के हुलीमावू इलाके पॉटरी की है। जहां एक दुकान में अवैध रूप से सिलेंडर भरकर बेचा जा रहा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक शुक्रवार की रात दुकान बंद करते समय दुकान में रखे सिलेंडर से गैस लीक होने लगी। इस बात से अनचान दुकान के एक कर्मचारी ने इलेक्ट्रिक स्कूटर का चार्जर अनप्लग किया और इस दौरान निकली चिंगारी से पूरी दुकान में आग फैल गई। इस दौरान जोरदार धमाके की अवाज के साथ ब्लास्ट हुआ। जिससे आसपास की दुकानों में मौजूद लोगों भी डर गए।
रिपोर्ट के मुताबिक सिलेंडर फटने से हुआ धमाका इतना जोरदार था कि इसका असर 200 मीटर तक दिखाई दिया। 200 मीटर के क्षेत्र में दुकानों और घरों की खिड़कियां टूट गई। सड़कों पर घूम रहे लोगों में भगदड़ मच गई। स्थानीय लोगों ने फौरन दमकल विभाग को इस घटना की सूचना दी और घायल दुकान के कर्मचारी राहुल दास को अस्पताल ले जाया गया। इस घटना में राहुल दास के दोनों हाथ बुरी तरह से जल गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications