Maharashtra Lok Sabha Election Exit Poll 2024: जानें कैसे और कब देखें महाराष्ट्र एग्जिट पोल के नतीजे
Maharashtra Lok Sabha Election 2024 Exit Poll: महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, इसकी वजह है कि उत्तर प्रदेश के बाद महाराष्ट्र सबसे अधिक लोकसभा सीटों वाला राज्य है।
लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के लिए मतदान 1 जून को होगा मतदान संपन्न होते ही एग्जिट पोल के नतीजे आने शुरू हो जाएंगे। आइए जानते हैं महाराष्ट्र एग्जिट पोल 2024 के परिणाम को कब और कहां आप देख सकते हैं।

बता दें 1 जून को मतदान समाप्त होने के चुनाव आयोग द्वारा 4 जून को वोटों की गिनती के बाद आधिकारिक परिणाम घोषित होंगे लेकिन इसके पहले मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद एग्जिट पोल संभावित परिणाम जारी करते है।
हालांकि एग्जिट पोल चुनाव परिणाम का केवल अनुमान जताता है, कई चैनलों की चुनाव परिणामों में बारे सटीकता अलग हो सकती है। हालांकि भारत का चुनाव आयोग 4 जून, 2024 को जो मतगणना के बाद घोषित करेगा वो ही आधिकारिक परिणाम होगा।
महाराष्ट्र एग्जिट पोल 2024 तारीख
बता दें महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव 2024 के लिए एग्जिट पोल मतदान संपन्न होने तुरंत बाद 1 जून, 2024 को शुरू होगा। एग्जिट पोल के नतीजे 1 जून, 2024 को शाम 6:30 बजे घोषित किए जाएंगे। यह आधिकारिक परिणाम घोषित होने से पहले संभावित परिणाम होगे।
महाराष्ट्र एग्जिट पोल 2024 कहां देखें
आखिरी चरण के मतदान संपन्न होने के तुरंत बाद कई समाचार चैनल, डिजिटल प्लेटफार्म महाराष्ट्र एग्जिट पोल 2024 की भविष्यवाणियों और परिणामों का लाइव प्रसारित करेंगे। महाराष्ट्र एग्जिट पोल 2024 के लिए हिंदी वन इंडिया (लाइव) https://hindi.oneindia.com न्यूज पोर्टल से जुड़े रहकर महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव 2024 एग्जिट पोल नतीजों की सटीक और समय पर जानकारी हासिल कर पाएंगे।
महाराष्ट्र एग्जिट पोल 2024 की भविष्यवाणियों के कवरेज और एक्सर्ट विश्लेषण के साथ नवीनतम राजनीतिक रुझानों और संभावित चुनाव परिणामों के बारे में hindi.oneindia.com आपको अपडेट करता रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications