महाराष्ट्र न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

महाराष्ट्र में कोरोना संकट: बीड जिले में 26 मार्च से 4 अप्रैल तक रहेगा लॉकडाउन, जानें क्या-क्या रहेगा बंद

महाराष्ट्र में कोरोना संकट: बीड जिले में 26 मार्च से 4 अप्रैल तक रहेगा लॉकडाउन, जानें क्या-क्या रहेगा बंद

Google Oneindia News

बीड: देश में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है। महाराष्ट्र में कोरोना के मामले तेजी से लगातर बढ़ रहे हैं। कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच महाराष्ट्र के कुछ जिलों में लॉकडाउन लगाने की घोषणा की जा चुकी है। इस क्रम में महाराष्ट्र के बीड जिले में भी प्रशासन ने लॉकडाउन लगाने का ऐलान किया है। बीड जिले में 26 मार्च से 4 अप्रैल तक लॉकडाउन लागू रहेगा। बीड़ के जिलाधिकारी ने जिले में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच ये आदेश जारी किया है। लॉकडाउन के दौरान बेवजह घरों से बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी गई है। इससे पहले महाराष्ट्र के नागपुर में 31 मार्च तक का लॉकडाउन लगाने की घोषणा की गई थी। परभणी जिले में भी 24 मार्च से शाम 7 बजे से 31 मार्च की रात 12 बजे तक लॉकडाउन लगाया गया है।

Lockdown

Recommended Video

Coronavirus in Maharashtra : Beed जिले में 26 मार्च से Lockdown का ऐलान | वनइंडिया हिंदी

बीड जिले में लॉकडाउन के दौरान क्या-क्या रहेगा बंद?

बीड जिले में लॉकडाउन के दौरान मार्केट, स्कूल, कोचिंग सेंटर, जिम, मैरज हॉल, होटल, मॉल, सिनेमा हॉल, चौपाटी, कार्यालय और अन्य संस्थान बंद रहेंगे। जिला प्रशासन ने लोगों को बिना वडह घर से ना निकलने की सलाह दी है। वहीं स्वास्थ्यकर्मी, कोरोना वॉरियर्स को काम पर जाने की छूट मिलेगी।

वहीं लॉकडाउन के दौरान सभी एसेंशियल सर्विस की दुकाने खुली रहेंगी। जैसे मेडिकल, हॉस्पिटल, दवाई की दुकानें इत्यादी। राशन, दूध, सब्जी और फल की दुकानें सुबह सात से लेकर दोपहर 12 बजे तक खुली रहेंगी।

लॉकडाउन लगाने का अधिकार अब स्थानीय प्रशासन के पास

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब जिले में लॉकडाउन लगाने का अधिकार अब स्थानीय प्रशासन को दे दिया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मंगलवार (24 मार्च) को एक आदेश जारी किया था, जिसमें उन्होंने कहा है कि कहीं भी राज्य व्यापी लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा। यानी कोरोना की स्थिति को काबू में करने के लिए कोई भी राज्य सरकार फिलहाल पूरे राज्य में लॉकडाउन नहीं लगा सकती है।

कोरोना की सबसे बुरी स्थिति महाराष्ट्र में

मंगलवार (23 मार्च) के आंकड़ों के मुताबिक एक दिन 28, 699 कोरोना मामले दर्ज हुए थे और 132 लोगों की मौत हुई थी। वहीं एक दिन 13,165 लोग कोरोना से ठीक हुए थे। महाराष्ट्र में फिलहाल 25 लाख 33 हजार से ज्यादा केस हैं। वहीं 53, 589 लोगों की राज्य में कोरोना से मौत हो गई है। राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 2 लाख 30 हजार 641 है और 22 लाख 47 हजार 495 लोग कोरोना से ठीक हो गए हैं।

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र में कोरोना लहर: मंत्री धनंजय मुंडे को दूसरी बार हुआ कोरोना, ट्वीट कर लोगों से कही ये बातये भी पढ़ें- महाराष्ट्र में कोरोना लहर: मंत्री धनंजय मुंडे को दूसरी बार हुआ कोरोना, ट्वीट कर लोगों से कही ये बात

Comments
English summary
Maharashtra: Lockdown to be imposed in Beed district from 26th March to 4th April due to coronavirus rise
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X