महाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनाव के लिए वोटिंग जारी, अब 3 दिसंबर के बजाय इस दिन होगी मतगणना

Maharashtra Local Body Election: महाराष्ट्र में आज स्थानीय निकाय चुनावों के पहले चरण के तहत मतदान हो रहा है। विधानसभा चुनावों के करीब एक साल बाद हो रहे इस सियासी संग्राम में लगभग 1 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। सभी नगर परिषदों और नगर पंचायतों के चुनाव के नतीजे 21 दिसंबर को एक साथ जारी किए जाएं।

आज के इस चरण में राज्य की 264 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार, स्थानीय निकायों की यह पूरी चुनावी प्रक्रिया 31 जनवरी तक संपन्न की जानी है।

Maharashtra local body elections

आज कितने बजे खत्म होगी वोटिंग?
राज्य भर में मतदान की प्रक्रिया सुबह 7:30 बजे से शुरू हो चुकी है, जो शाम 5:30 बजे तक जारी रहेगी। राज्य चुनाव आयोग ने मतदान के लिए ईवीएम (EVM) का उपयोग किया है।

अधिकारियों के मुताबिक, आज हो रहे इस चुनाव में कुल 6,042 सीटों पर पार्षदों का चुनाव होगा, साथ ही मतदाता सीधे तौर पर 264 परिषद अध्यक्षों का भी चुनाव करेंगे। सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं।

महायुति और महा विकास अघाड़ी में सीधा मुकाबला
इस चुनाव को महाराष्ट्र के स्थानीय नेतृत्व की बड़ी परीक्षा माना जा रहा है। मुख्य मुकाबला सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाले 'महायुति' गठबंधन और विपक्षी 'महा विकास अघाड़ी' (MVA) के बीच है। हालांकि, गठबंधन की राजनीति के बावजूद कई सीटों पर सहयोगियों के बीच 'दोस्ताना मुकाबले' भी देखने को मिल रहे हैं, जिससे चुनावी समीकरण काफी दिलचस्प हो गए हैं। यह चुनाव सड़क, पानी, सफाई और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर लड़ा जा रहा है।

21 दिसंबर को आएंगे नतीजे, 24 निकायों में चुनाव स्थगित
महाराष्ट्र निकाय चुनाव के नतीजों को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। चुनाव के नतीजे अब कल यानि 3 दिसंबर को घोषित नहीं किए जाएंगे। बॉम्बे हाई कोर्ट की नागपुर बेंच ने सोमवार को एक अहम आदेश जारी करते हुए कहा कि राज्य की सभी नगर परिषदों और नगर पंचायतों के चुनाव के नतीजे 21 दिसंबर को एक साथ जारी किए जाएं।

कोर्ट ने साफ किया कि अलग-अलग तारीखों पर नतीजे घोषित करने से कन्फ्यूजन और विवाद हो सकता है, इसलिए ट्रांसपेरेंसी बनाए रखने के लिए सभी नगर निकायों के नतीजे एक ही दिन घोषित किए जाएं। वहीं, कुछ स्थानों पर कानूनी अड़चनों के चलते चुनाव टाल दिए गए हैं। नामांकन पत्रों की जांच को लेकर रिटर्निंग अधिकारियों के फैसलों के खिलाफ दायर न्यायिक अपीलों के कारण 24 स्थानीय निकायों के चुनाव स्थगित कर दिए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+