Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

महाराष्ट्र ने सभी कोविड प्रतिबंध वापस लिए, शनिवार से मास्क लगाना भी होगा स्वैच्छिक

मुंबई, 31 मार्च: महाराष्ट्र कैबिनेट ने गुरुवार को 2 अप्रैल से राज्यभर में प्रभावी सभी कोविड -19 प्रतिबंधों को हटाने का फैसला किया। केंद्र द्वारा आपदा प्रबंधन अधिनियम के प्रावधानों को रद्द करने के राज्य सरकार की ओर से ये फैसला लिया गया है। राज्‍य सरकार ने बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्‍य में आपदा प्रबंधन से जुड़े नियम लगाए थे। धारा 144 को हटा लिया गया है। राज्‍य के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने कहा क‍ि मास्‍क पहनना स्‍वैच्छिक होगा।

 Maharashtra lift all Covid 19 restrictions across state, effective from April 2

स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने संवाददाताओं को बताया कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया गया। टोपे ने कहा क‍ि गुढ़ी पड़वा (मराठी नव वर्ष जो इस बार 2 अप्रैल को पड़ता है) से महामारी रोग अधिनियम और आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत सभी कोविड-19 संबंधित प्रतिबंध वापस ले लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 2 अप्रैल से फेस मास्क पहनना स्वैच्छिक होगा।

इसके अलावा महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई लोकल ट्रेनों में यात्रा करने वाले लोगों के लिए अनिवार्य रूप से मास्क पहनना और दोहरा टीकाकरण करने के निर्णय में ढील नहीं दी है। स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि प्रतिबंधों को वापस लेने का मतलब यह नहीं है कि लोगों को सावधानियों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री राजेश टोपे ने कहा था क‍ि अन्‍य देशों में कोरोना की चौथी लहर की आशंका है। ऐसे में मास्‍क हटाने का फैसला नहीं लिया जाएगा। जनह‍ित में मास्‍क लगाना जरूरी होगा।

उन्‍होंने कहा क‍ि राज्‍य सरकार मास्‍क के पक्ष में है। हालांक‍ि एक दिन ये फैसला बदल गया। महाराष्ट्र में अब तक 14 जिलों के 70 प्रतिशत लोगों को ही वैक्सीन की दोनों डोज़ दी गयी है। जबकि 90 प्रतिशत लोगों को कोरोना वैक्सीन की एक डोज़ लगी हुई है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+