Maharashtra Land Title Act: राज्य में NA अनुमति खत्म, 15 दिनों में म्यूटेशन, मिलेंगे चिप वाले प्रॉपर्टी कार्ड

Maharashtra Land Titling Act: महाराष्ट्र की फडनवीस सरकार ने राज्य के जमीन धारकों को बहुत बडा तोहफा दिया है। महाराष्ट्र में जमीन के मालिकाना हक ट्रांसफर को लेकर NA यानी कि 'नॉट अग्रिकल्चरल' की शर्त खत्म खत्म कर दी गई है, 15 दिन में टाइटिल ट्रांसफर, और जमीन-धारकों को डिटिटल प्रोपर्टी कार्ड तक की बात कही गई है महाराष्ट्र 'लैंड टाइटलिंग एक्ट' में। । इस फैसले के बाद ठाणे को नया कलेक्ट्रेट और 2 नए तहसील कार्यालय भी मिलेंगे।

महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने ठाणे जिले के लिए बड़े प्रशासनिक विस्तार और भूमि सुधारों का ऐलान किया है। ठाणे में नए अतिरिक्त कलेक्ट्रेट (Additional Collectorate) और दो नए तहसील कार्यालयों की स्थापना की जाएगी, ताकि संपत्ति की सुरक्षा मजबूत हो सके और रजिस्ट्री व म्यूटेशन जैसी प्रक्रियाओं में तेजी आए।

Maharashtra - Administrative Chanes Symbolic Image

इसके साथ ही, राज्य सरकार आगामी दिसंबर के विधानसभा सत्र में ऐतिहासिक 'लैंड टाइटलिंग एक्ट' (Land Title Act) पेश करने जा रही है, जिसके तहत फ्लैट धारकों को डिजिटल चिप वाले प्रॉपर्टी कार्ड मिलेंगे। आइए महाराष्ट्र सरकार के इस फैसले को प्वाइंट-दर-प्वाइंट समझते हैं। सरकार का उद्देश्य क्या है और कानून-प्रशासन पर इसका क्या प्रभाव होगा और लोगों को इससे क्या फायदा मिलेगा।

1. प्रशासनिक विस्तार: ठाणे को नया कलेक्ट्रेट और 2 नए तहसील ऑफिस

बढ़ती आबादी और प्रशासनिक दबाव को देखते हुए ठाणे जिले के राजस्व ढांचे को पुनर्गठित किया जा रहा है। इस फैसले के बाद ठाने के प्रशासनिक ढांचे में सकारात्मक बदलाव होगा, इंफ्रास्ट्रक्चर, फैसीलिटी और प्रशासनिक सुगमता बढेगी।

नया अतिरिक्त कलेक्ट्रेट: जिले में प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सुचारू बनाने और विकास परियोजनाओं की निगरानी के लिए नया अतिरिक्त कलेक्ट्रेट शुरू होगा।
दो नए तहसील कार्यालय: स्थानीय नागरिकों को आय/जाति प्रमाण-पत्र, म्यूटेशन और दाखिले के लिए दूर न जाना पड़े, इसके लिए दो नए तहसील ऑफिस खोले जाएंगे।
76,000 परिवारों को सीधा लाभ: 'छत्रपति शिवाजी महाराज महाराजस्व समाधान शिविर' के जरिए अब तक ठाणे जिले के 76,000 परिवारों तक सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाया गया है। ठाणे कलेक्टर श्रीकृष्ण पंचाल के अनुसार, इस अभियान ने जिले की सभी 18 विधानसभा सीटों को कवर किया है, जिसके तहत आदिवासियों को 7/12 जमीन के कागजात और मुफ्त रेत वितरण का लाभ मिला।

ये भी पढें: Devendra Fadnavis छोड़ेंगे मुख्यमंत्री की कुर्सी! इस दिग्गज नेता का बड़ा दावा, ये भी बताया कौन बनेगा CM?

2. जमीन से जुड़े 3 क्रांतिकारी सुधार: NA अनुमति और 'टुकड़ेबंदी कानून' खत्म

राज्य सरकार ने जमीन के मालिकाना हक और निर्माण से जुड़ी जटिलताओं को खत्म करने के लिए तीन बड़े फैसले लिए हैं:

  • NA (गैर-कृषि) अनुमति खत्म: जमीन का इस्तेमाल बदलने के लिए बार-बार ली जाने वाली गैर-कृषि (Non-Agricultural) अनुमति की शर्त को पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है।
  • टुकड़ेबंदी कानून (Fragmentation Act) वापस: 15 अक्टूबर 2023 से पहले बने छोटे प्लॉट्स पर रह रहे लगभग 1 लाख परिवारों को अब कानूनी मालिकाना हक (Legal Ownership) प्राप्त होगा।
  • सरकारी जमीन पर बने रिहायशी ढांचों का नियमन: 1 जनवरी 2011 से पहले सरकारी जमीन पर बने सभी रिहायशी ढांचों को मालिकाना हक के साथ नियमित (Regularize) किया जाएगा।

3. आगामी 'लैंड टाइटलिंग एक्ट': 15 दिनों में म्यूटेशन और डिजिटल प्रॉपर्टी कार्ड

दिसंबर में आयोजित होने वाले आगामी विधानसभा सत्र में राज्य सरकार नया 'लैंड टाइटलिंग एक्ट' पारित करेगी। इसके बाद लैंड टाइटल धारकों को ये सुविधाएं मिलेगी।

डिजिटल चिप प्रॉपर्टी कार्ड: फ्लैट और जमीन मालिकों को चिप-आधारित डिजिटल स्मार्ट प्रॉपर्टी कार्ड दिए जाएंगे, जिसमें संपत्ति का प्रामाणिक रिकॉर्ड दर्ज होगा।
15-दिवसीय टाइमलाइन: जमीन की पैमाइश (Measurement), रजिस्ट्रेशन और म्यूटेशन (दाखिल-खारिज) की पूरी प्रक्रिया को 15 दिनों के भीतर पारदर्शी तरीके से पूरा करना कानूनन अनिवार्य होगा।

4. बुनियादी ढांचे और जन-सुविधाओं के लिए भूमि आवंटन

ठाणे, कल्याण-अंबरनाथ और मीरा-भायंदर क्षेत्र में विकास परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटन को हरी झंडी दे दी गई है:

कल्याण-अंबरनाथ बेल्ट: APMC (कृषि उपज मंडी समिति) और मल्टी-मॉडल हब के लिए मुफ्त जमीन।
अंबरनाथ: शासकीय मेडिकल कॉलेज और नवोदय विद्यालय का निर्माण।
मीरा-भायंदर: MTP प्लांट और कोस्टल रोड प्रोजेक्ट के लिए 25 एकड़ भूमि।
पर्यावरण व इंफ्रास्ट्रक्चर: मैंग्रोव संरक्षण के लिए 73.73 एकड़ जमीन, जबकि ठाणे में कन्वेंशन सेंटर और BSNL टावरों के लिए भूमि स्वीकृत।
वधावन पोर्ट कनेक्टिविटी: वधावन बंदरगाह से जुड़ने वाली लॉजिस्टिक व इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं के लिए जमीन उपलब्ध कराई जाएगी।

ठाणे राजस्व सुधार और विकास परियोजनाओं का लेखा-जोखा

सुधार/परियोजन पहले की स्थिति नया फैसला / आसन्न प्रभाव
NA अनुमति (Non-Agricultural) लंबी नौकरशाही प्रक्रिया और एनओसी की जरूरत। नौकरशाही का चक्कर नहीं, निर्माण व री-डेवलपमेंट में तेजी आएगी।
छोटा प्लॉट मालिकाना हक टुकड़ेबंदी कानून के कारण रजिस्ट्री/म्यूटेशन पर रोक। कानून वापस; 15 अक्टूबर 2023 से पहले के 1 लाख परिवारों को लीगल टाइटल।
प्रॉपर्टी कार्ड (Property Card) पारंपरिक कागजी दस्तावेज। डिजिटल चिप कार्ड; फर्जीवाड़े पर रोक और 15 दिनों में म्यूटेशन।
सरकारी जमीन पर आवास अनधिकृत/अवैध की श्रेणी में। 1 जनवरी 2011 से पहले के आवास मालिकाना हक के साथ नियमित।

FAQ: महाराष्ट्र 'लैंड टाइटलिंग एक्ट' पर सामान्य प्रश्न:

Q: गैर-कृषि (NA) अनुमति खत्म होने से आम नागरिकों को क्या फायदा होगा?
A: अब जमीन पर घर बनाने, री-डेवलपमेंट या कमर्शियल इस्तेमाल के लिए सरकारी दफ्तरों से अलग से एनओसी नहीं लेनी पड़ेगी, जिससे प्रोजेक्ट्स के अप्रूवल और होम लोन मिलने में आसानी होगी।
Q: नए 'लैंड टाइटलिंग एक्ट' का मुख्य उद्देश्य क्या है?
A: इस कानून का मकसद जमीन-जायदाद के विवादों को जड़ से खत्म करना, प्रॉपर्टी ट्रांसफर की प्रक्रिया को 15 दिनों के भीतर डिजिटल व पारदर्शी बनाना और खरीदारों को धोखाधड़ी से बचाना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+