Maharashtra Holiday: महाराष्ट्र में क्या तीन दिन बंद रहेंगे स्कूल और बैंक? सीएम फडणवीस ने दिया अपडेट
Maharashtra Holiday: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) प्रमुख अजित पवार का चार्टर्ड विमान बारामती हवाई अड्डे के करीब दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस भीषण हादसे में अजित पवार समेत विमान में सवार सभी पांचों की मौत हो गई। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और कद्दावर नेता अजीत पवार के निधन के बाद राज्य में तीन दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की गई है।
इस भयावह घटना के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने तीन दिनों के राजकीय शोक और एक राज्यव्यापी अवकाश की घोषणा के साथ ही छात्रों और अभिभावकों के बीच स्कूल बंद होने की अवधि को लेकर भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। वहीं ये भी सवाल उठ रहा है कि क्या महाराष्ट्र में तीन दिन तक बैंक भी बंद रहेंगे?

क्या महाराष्ट्र में तीन दिन तक बंद रहेंगे स्कूल?
66 वर्षीय पवार के निधन के बाद महाराष्ट्र सरकार ने यह निर्णय लिया है कि सरकारी कार्यालय और स्कूल बंद रहेंगे, साथ ही राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक राजकीय अवकाश घोषित किया है, जिसके चलते महाराष्ट्र के सभी सरकारी और निजी स्कूल और कार्यालय 28, 29 और 30 जनवरी, 2026 तक बंद रहेंगे।
महाराष्ट्र में झुका रहेगा राष्ट्रीय ध्वज
आधिकारिक सरकारी अधिसूचना के अनुसार, राज्य 28 जनवरी से 30 जनवरी, 2026 तक शोक मनाया जा रहा है। इस अवधि के दौरान, सभी सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और राज्य में कोई भी आधिकारिक समारोह या मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं होगा। मुख्य सचिव के अपने आदेश में कहा पूरे महाराष्ट्र राज्य में उन सभी भवनों पर आधा झुका रहेगा, जहां इसे नियमित रूप से फहराया जाता है, और इस अवधि के दौरान कोई आधिकारिक मनोरंजन नहीं होगा।"
क्या महाराष्ट्र में बैंक भी तीन दिन तक बंद रहेंगे?
29 जनवरी की तारीख ताे आज बीत चुकी है। बाकी 29 और 30 जनवरी की बात की जाए तो आमतौर पर राजकीय शोक के दौरान बैंक लगातार 3 दिन बंद नहीं रहते, जब तक कि निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट (Negotiable Instruments Act) के तहत विशेष अधिसूचना न जारी की जाए।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 29 जनवरी (गुरुवार) को अंतिम संस्कार का दिन होने के कारण महाराष्ट्र मे बैंक सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं, लेकिन पूरे राज्य में बैंकों के 3 दिन बंद रहने की आधिकारिक पुष्टि नहीं है। आप अपने स्थानीय बैंक शाखा से पुष्टि कर सकते हैं, लेकिन ऑनलाइन बैंकिंग चालू रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications