Mumbai Rains: भारी बारिश से मुंबई में तबाही, 11 की मौत, आज भी हाईटाइड की आशंका, Alert जारी
मुंबई, 18 जुलाई। भारी बारिश के कारण मुंबई पूरी तरह से बेहाल हो गई है। गुरुवार से हो रही बारिश ने लोगों को बुरी तरह से परेशान कर दिया है, मुंबई के चेंबूर में भारी बारिश के कारण दीवार गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई तो वहीं कई घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जबकि बोरीवली ईस्ट में बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं। जगह-जगह पानी भरने से लोगों को आने-जाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
Recommended Video

भारी बारिश की चेतावनी
मुंबई में आज भी Red Alert है , तो वहीं बारिश ने भारतीय रेलवे की सेवाओं पर भी काफी असर डाला है। मुंबई का सायन रेलवे ट्रैक पूरी तरह से पानी में डूब गया है और सेंट्रल मेन लाइन और हार्बर लाइन पर लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित है।
गांधी मार्केट इलाके में भारी जल-जमाव
तो वहीं गांधी मार्केट इलाके में भारी जल-जमाव है।। बता दें कि पिछले एक हफ्ते में ही मुंबई में लगभग 302 मिमी बारिश हो चुकी है, जो कि सामान्य से 17 प्रतिशत ज्यादा है और महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे के दौरान रिकॉर्ड 253.3 मिलीमीटर बारिश हुई है।

लोगों को समुद्र तट से दूर रहने की चेतावनी
आज भी मुंबई में हाई टाइड की आशंका है। लोगों को समुद्र से दूर रहने की चेतावनी भी जारी की है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि मुंबई और उसके उपनगरों में अगले 24 घंटे में पर मूसलाधार बारिश हो सकती है।

रत्नागिरि और सिंधुदुर्ग में हो सकती है भारी बारिश
आईएमडी ने कहा है कि दक्षिण कोंकण क्षेत्र में अगले 24 घंटों को दौरान भारी वर्षा / गरज के साथ वर्षा होने की संभावना है तो वहीं आज और कल महाराष्ट्र के रत्नागिरि और सिंधुदुर्ग में अलग-अलग स्थानों पर कड़ी बिजली के साथ भारी बारिश की आशंका है।

स्काईमेट ने भी दी चेतावनी
स्काईमेट ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गुजरात और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, कर्नाटक , पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, दक्षिण और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं और कर्नाटक, केरल और दक्षिणी मध्य प्रदेश के भी भारी बारिश देखने को मिल सकती है।












Click it and Unblock the Notifications