महाराष्ट्र सरकार ने बढ़ती हार्ट अटैक की समस्याओं को लेकर लिया बड़ा फैसला, 19 कैथ लैब करेगी स्थापित
महाराष्ट्र सरकार हार्ट अटैक की बढ़ती समस्याओं के लिए 19 कैथ लैब स्थापित करेगी।
महाराष्ट्र में आए दिन बढ़ती दिल के दौरे की शिकायतों को लेकर राज्य के सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग ने कई जिला अस्पतालों में 19 कैथ लैब स्थापित करने की योजना बनाई है। इसको लेकर हृदय रोग विशेषज्ञ ने अपनी राय दी है।
महाराष्ट्र सरकार की 19 कैथ लैब स्थापित करने की योजना पर हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. गौतम भंसाली ने बताया कि पिछले वर्षों में दिल के दौरे के कारण मौत के मामले बहुत बढ़ गए हैं। दिल के दौरे के बढ़ते मामलों की इस समस्या से निपटने के लिए महाराष्ट्र सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग ने 19 कैथ लैब स्थापित करने की योजना बनाई है। इससे युवाओं में हृदय संबंधी मृत्यु के मामलों को कम करने में मदद मिलेगी।

राज्य का स्वास्थ्य विभाग सबसे पहले कैथ लैब के लिए टेंडर निकालेगा। हालांकि, एसटी एलिवेशन मायोकार्डिअल इन्फ्रक्शन (एसटीईएमआई) परियोजना का विस्तार किया जाएगा, जिसे 2020 में 12 जिलों में शुरू किया गया था, जिससे दिल के दौरे का पता लगाया जा सके और उसका इलाज किया जा सके।
वहीं, 24 मई को एक सरकारी प्रस्ताव में कहा गया था कि राज्य में चार रेडियोथेरेपी इकाइयों और 19 कैथ लैब स्थापित करने के लिए धन खर्च किया जाएगा। प्रत्येक रेडियोथेरेपी केंद्र की लागत लगभग 100 रुपये होगी।
क्या होती है कार्डियक कैथीटेराइजेशन?
इस प्रक्रिया में हृदय संबंधी समस्याओं का पता लगाने के लिए और कभी-कभी हृदय संबंधी समस्याओं को ठीक करने के लिए प्रयोग में ली जाती है। इस प्रक्रिया में कम दर्द, कम जोखिम और जल्द ठीक हो जाता है।












Click it and Unblock the Notifications