वारकरियों के लिए पंढरपुर में सरकार ने लगाया मेगा स्वास्थ्य शिविर, CM शिंदे और स्वास्थ्य मंत्री ने किया दौरा
महाराष्ट्र सरकार वारकरियों के लिए पंढरपुर में मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करेगी।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत ने पंढरपुर के बाहरी इलाके में शिविर स्थल का दौरा किया। इस शिविर में स्त्री रोग, आर्थोपेडिक्स, गैस्ट्रो एंटरोलॉजी, नेत्र विज्ञान आदि की विशेष सेवाएं प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही जरुरतमंद लोगों को मुफ्त चश्में भी उपलब्ध कराएं जाएंगे।
शिविर में चिकित्सा देखभाल प्रदान करने में 4000 -5000 से अधिक विशेषज्ञ, पैरामेडिक्स, परिचारकों और अन्य लोगों की एक बड़ी चिकित्सा टीम शामिल है। इस शिविर में एक वॉर रूम भी है। इसके साथ ही ये विभिन्न जिलों के शीर्ष स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और नोडल अधिकारियों द्वारा निगरानी की जा रही है।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार इस सप्ताह आषाढ़ी एकादशी के लिए सोलापुर के मंदिर शहर पंढरपुर में 10 लाख वारकरियों का मुफ्त चिकित्सा सेवाएं प्रदान करेगी। इसके लिए 27 से 29 जून तक एक मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा।
इससे पहले सीएम ने जुलूस के दौरान वारकरियों के लिए बीमा कवर की घोषणा की थी। आषाढ़ी एकादशी 29 जून को मनाई जाएगी और इस साल भी मुख्यमंत्री मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे।
अधिकारियों ने बताया कि 6 जून से अब तक 2.8 लाख से अधिक वारकरियों की कई बीमारियों का इलाज किया गया है और दवाएं वितरित की गई हैं। पुणे सर्कल (पुणे, सतारा और सोलापुर) के उप निदेशक (स्वास्थ्य) डॉ. राधाकृष्ण पवार ने बताया कि किसी भी बड़े स्वास्थ्य संकट को रोकने के लिए, जुलूस मार्ग के हर दो किलोमीटर पर मेडिकल टीमें तैनात की गई हैं। 108 एम्बुलेंस सेवाओं के अलावा, त्वरित चिकित्सा सहायता और कुछ वारकरियों के सामने आने वाली कठिनाइयों के बारे में अधिकारियों को अलर्ट रखा गया है।












Click it and Unblock the Notifications