हैलो नहीं, अब सरकारी कर्मचारी बोलेंगे ' वंदे मातरम', महाराष्ट्र सरकार ने जारी किया आदेश
नई दिल्ली। महाराष्ट्र सरकार ने अपने प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए नया आदेश जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए आदेश जारी किया है कि अब वो फोन कॉल पर भी उन्हें हैलो नहीं बल्कि वंदे मातरम बोलना होगा। महाराष्ट्र सरकार ने सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए फोन पर वंदे मातरम बोलना अनिवार्य कर दिया है।

महाराष्ट्र सरकार का आदेश
सरकार ने आदेश जारी किया है कि अब सभी सरकारी अधिकारियों के लिए लैंडलाइन और मोबाइल फोन पर हैलो के बोलना अनिवार्य हो गया है। प्रारंभिक क्रिया के रूप में उपयोग करने के लिए सरकार आदेश जारी किया गया है। इससे पहले महाराष्ट्र संस्कृति मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने भी सरकारी कर्मचारियों के लिए फोन पर वंदे मातरम बोलना अनिवार्य कर दिया है।
सरकार ने इसे पहले अपने वन अधिकारियों के लिए जारी किया। सभी अधिकारियों को के साथ-साथ के अलावा जनप्रतिनिधियों को वंदे मातरम बोलने के लिए अपील की गई है। इसे लेकर महाराष्ट्र के संस्कृति मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि हम आजादी का अमृत महोत्वस मना रहे हैं, इसलिए हम चाहते हैं कि अधिकारी नमस्ते के बजाय फोन पर वंदे मातरम बोलें। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि राज्य के सभी सरकारी अधिकारी अगले साल 26 जनवरी तक फोन पर वंदे मातरम बोलें।












Click it and Unblock the Notifications