महाराष्ट्र में अब जरूरतमंदों को मिलेगा और बेहतर इलाज, सरकार ने उठाया बड़ा कदम
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रदेश के स्वास्थ्य संस्थानों को मजबूत करने के लिए धनराशि का आवंटन किया है। प्रदेश सरकार की ओर से यह कदम इसलिए उठाया गया ताकि जरूरतमंदों के इलाज में पैसे की कमी ना हो।
देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि सरकार ने प्रदेश के जिले में सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय की स्थापना करने की घोषणा की है। अभी तक 14 जिलों में शिक्षण संस्थान स्थापित किए जा रहे हैं। फडणवीस ने कहा कि अकोला में सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल की जल्द ही चालू होगा।

सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय में आयोजित स्वास्थ्य शिविर के के उद्घाटन के मौके पर देवेंद्र फडणवीस ने यह बात कही। इस दौरान राजस्व मंत्री राधाकृष्ण पाटिल और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अकोला में पूर्ण क्षमता वाले सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल को भी जल्द शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही जिला कलेक्टरों को दवाओं की खरीद के लिए जिला योजना विकास समिति के पास मौजूद 100 फीसदी चिकित्सा निधि का इस्तेमाल करने का अधिकार दिया गया है। बता दें कि पहले सिर्फ 10 फीसदी फंड का इस्तेमाल करने का ही अधिकार था।
सरकार को निर्देश दिया गया है कि किसी भी अस्पता जीवन रक्षक दवाओं की खरीद में कोई देरी नहीं होनी चाहिए। आवश्यक और जीव रक्षक दवाओं की खरीद तत्काल किया जाए। दरअसल जिस तरह से नांदेड़ की घटना सामने आई थी उसके बाद सरकार स्वास्थ्य को लेकर लगातार कदम उठा रही है।
कोरोना के दौरान आपात खरीद के लिए जिलों को कई शक्तियां दी गई थीं। डीपीडीसी निधा का एक निश्चित फंड चिकित्सा आपूर्ति के लिए आवंटित किया गया था। लेकिन जिलों को सिर्फ 10 फीसदी की ही राशि खर्च करने की अनुमति दी गई थी, जबकि 90 फीसदी राशि हाफकिन बायोफार्मास्युटिकल द्वारा थोक खरीद के लिए खर्च करने का अधिकार दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications