महाराष्ट्र : ठाणे में समृद्धि हाइवे निर्माण के दौरान गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिरने से 15 की मौत, 3 घायल

Maharashtra girder launching machine collapsed: महाराष्ट्र के ठाणे में एक बड़ा हादसा हो गया है। ठाणे के शाहपुर के पास समृद्धि एक्सप्रेस हाइवे निर्माण के दौरान गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिरने से 15 की लोगों की मौत हो गई है। वहीं 3 लोग घायल हैं।

जानकारी के मुताबिक, मशीन का इस्तेमाल समृद्धि एक्सप्रेस हाइवे के तीसरे चरण के निर्माण में किया जा रहा था।

Maharashtra girder launching machine collapsed

पुल तैयार करने में मशीन का इस्तेमाल हो रहा था। उसी दौरान गर्डर लॉन्चिंग मशीन लगभग 100 फीट की ऊंचाई से गिर गई। बताया जा रहा है कि मलबे में अभी भी कुछ लोग फंसे हो सकते हैं। सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

शाहपुर पुलिस के मुताबिक तीन घायलों को शाहपुर तालुका के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों के शवों को भी अस्पताल ले जाया गया है। बचाव और राहत कार्य जारी है। आशंका है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

एनडीआरएफ ने कहा है कि एनडीआरएफ की दो टीमें घटनास्थल पर काम कर रही हैं। अब तक 15 शव निकाले जा चुके हैं और 3 घायल हुए हैं। ढहे ढांचे के अंदर अन्य छह लोगों के फंसे होने की आशंका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+