मनी लॉन्ड्रिंग केस में महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख किए गए गिरफ्तार
मनी लॉन्ड्रिंग केस में महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख किए गए गिरफ्तार
मुंबई, 02 नवंबर: महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को प्रवर्तन निदेशाल (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया है। प्रवर्तन निदेशालय ने मुंबई में उनके कार्यालय में बीते दिन अनिल देशमुख से 12 घंटे की पूछताछ की थी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। अनिल देशमुख ने अपने खिलाफ लगे मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों की वजह से इस साल की शुरुआत में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। अनिल देशमुख को बॉम्बे हाई कोर्ट ने शुक्रवार को राहत देने से मना कर दिया था। अनिल देशमुख ने बॉम्बे हाईकोर्ट से जांच एजेंसी द्वारा सम्मन को रद्द करने की अपील की थी। सोमवार (01 नवंबर) को एक वीडियो बयान में 71 वर्षीय राकांपा अनिल देशमुख ने कहा था, "मेरे खिलाफ सभी आरोप झूठे हैं।"
Recommended Video

महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनि देशमुख पर मुंबई के पूर्व शीर्ष पुलिस अधिकारी परम बीर सिंह द्वारा भ्रष्टाचार और जबरन वसूली का आरोप लगाया गया था। पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख से मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने सोनवार यानी 01 नवंबर को देर रात तक पूछताछ की थी। अनिल देशमुख अपने वकील के साथ सुबह साढे ग्यारह बजे दक्षिण मुंबई के बलार्ड एस्टेट इलाके में स्थित ईडी के दफ्तर पहुंचे थे।
अनिल देशमुख जो पिछले चार महीनों से कई समन छोड़ने के बाद सोमवार को पहली बार ईडी के सामने पेश हुए थे। ईडी ने मंगलवार तड़के कथित रूप से 100 करोड़ रुपये की जबरन वसूली और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नेता को गिरफ्तार किया है। अनिल देशमुख के वकील ने कहा है कि वह मंगलवार को अदालत के समक्ष नेता के रिमांड का विरोध करेंगे।
ईडी के अधिकारियों ने कहा कि अनिल देशमुख को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है। ईडी ने दावा किया कि वरिष्ठ राकांपा नेता अनिल देशमुख पूछताछ के दौरान टालमटोल कर रहे थे। ईडी ने कहा कि मंगलवार को स्थानीय अदालत में अनिल देशमुख को पेश करने के बाद उनकी हिरासत की मांग की जाएगी।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications