Maharashtra: पंढरपुर तीर्थ विकास स्कीम के तहत पहला चरण, 26 करोड़ की विकास योजनाओं पर कार्य शुरू

महाराष्ट्र सरकार ने पंढरपुर तीर्थ विकास स्कीम के तहत पहले चरण का कार्य शुरू कर दिया है। कार्तिकी एकादशी के मौके पर बृहस्पतिवार को डिप्टी सीएम देवेंद्र फणडनवीस ने ₹26 करोड़ के विभिन्न कार्यों का शुभारंभ किया। विकास कार्यों को उद्घाटन से पहले फडनवीस अपनी पत्नी अमृता फड़नवीस के साथ श्री विट्ठल रुकिमनी मंदिर में कार्तिकी एकादशी महापूजा पूरे विधि विधान से की।

पंढरपुर तीर्थ विकास योजना के पहले चरण का विकास कार्य शुरू हो चुका है। तहत स्वीकृत ₹73 करोड़ में से कार्तिकी एकादशी के अवसर पर डिप्टी सीएम देवेंद्र फणनवीस ने ₹26 करोड़ के विभिन्न कार्यों का आज शुभारंभ किया। डिप्टी सीएम मंदिर में अपनी पत्नी अमृता फडनवीस के साथ श्री विट्ठल-रुक्मिणी मुख्य मंदिर परिसर में पहुंचे। इस दौरान उन्होने मंदिर के संरक्षण के साथ-साथ मरम्मत और संरक्षण प्रोजेक्ट के लिए भूमिपूजन किया।

Devendra Fadnavis in Pandharpur Temple

इस मौके पर डिप्टी सीएम ने प्रदेश और देश के लोगों की मंगलकामना की। उन्होंने कहा कि विठू मौली के चरणों में प्रार्थना वह सभी की इच्छाएं पूरी करें। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि सभी समुदायों को एक-दूसरे का सम्मान करने की आवश्यकता है। सभी को मिलकर काम करना चाहिए।

वहीं मराठा आरक्षण के मुद्दे पर फडणवीस ने कहा कि हर समुदाय के अपने मुद्दे हैं जिनका समाधान जरूरी है, अन्य समुदायों के खिलाफ घृणा विवादास्पद भाषा का उपयोग किए बिना समस्याओं का हल किया जाना है। डिप्टी सीएम ने कहा कि मराठा आरक्षण को लेकर सरकार अपने वादों को पूरा करने के दिशा में काम कर रही है।

किसानों की समस्याओं के शीघ्र समाधाना की बात करते हुए फडणवीस ने कहा, "हम विथुरैया के चरणों में प्रार्थना करते हैं कि महाराष्ट्र के किसान खुश रहें। आज खेती पर संकट है। कई इलाकों में सूखे की स्थिति है। महाराष्ट्र में मराठा, धनगर समेत आदिवासी समाज की समस्याएं हैं। जिन्हें हल करने के लिए कार्य किया जा रहा है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+