Maharashtra: फडणवीस मंत्रिमंडल का पहला विस्तार, 39 MLA ने ली मंत्री पद की शपथ, पढ़िए पूरी लिस्ट
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाले कैबिनेट के पहले विस्तार के तहत 20 बीजेपी विधायकों को कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिलेगा। इसके अलावा एनसीपी कोटे से 10 और शिवसेना के 13 एमएलए मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं। नागपुर के राजभवन में नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण हुआ। भाजपा प्रमुख चन्द्रशेखर बावनकुले और राधाकृष्ण विखे पाटिल, चंद्रकांत पाटिल शपथ ली।
इसके अलावा भाजपा नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल, चंद्रकांत पाटिल, एनसीपी नेता हसन मुश्रीफ, भाजपा नेता गिरीश महाजन, शिवसेना नेता गुलाबराव पाटिल ने नागपुर के राजभवन में राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

इन मंत्रियों ने ली शपथ-
- नागपुर के राजभवन में शिवसेना नेता संजय शिरसाट कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।
- भाजपा नेता नितेश राणे ने राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
- भाजपा नेता गणेश नाइक नागपुर के राजभवन में राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
- शिवसेना नेता दादाजी दगडू भुसे ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।
- संजय राठौड़ और राकांपा नेता धनंजय मुंडे को कैबिनेट मंत्री बनाया गया।
- एनसीपी के अजित पवार खेमे की नेता अदिति तटकरे को फिर से कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। इससे पहले भी वे कैबिनेट मंत्री रह चुकी हैं। उन्हें वह उद्योग मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया था। अदिति, दिग्गज नेता सुनील तटकरे की बेटी हैं और श्रीवर्धन सीट से विधायक चुनी गई हैं।
- जय शाह के करीबी माने वाले बीजेपी विधायक व मुंबई बीजेपी अध्यक्ष आशीष शेलार ने मंत्री पद की शपथ ली।
- एकनाथ शिंदे के काफी करीबी शंभूराज देसाई ने मंत्री पद की शपथ ली। वे पाटने से शिवसेना के टिकट पर पाटन सीट से चुनाव जीते थे।
- भुसावल से लगातार चौथी बार जीत हासिल करने वाले बीजेपी नेता संजय सावकारे को भी मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। उन्होंने शपथ ग्रहण कर ली है।
- डिंडोरी सीट से विधायक व वरिष्ठ आदिवासी नेता व नरहरि झिरवाल ने मंत्री पद की शपथ ली।
- सतारा जिले की मान सीट से विधायक जयकुमार गोरे ने मंत्री पद की शपथ ली।
- एनसीपी कोटे से माणिकराव कोकाटे ने मंत्री पद की शपथ ली। माणिकराव को मराठा समुदाय का बड़ा नेता माना जाता है।
- शिवेंद्र राजे भोसले ने मंत्री पद की शपथ ली। शिवेंद्र राजे छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज हैं।
- अतुल सावे और अशोक उइके ने मंत्री पद की शपथ ली। अशोक उइके रालेगांव से विधायक चुने गए हैं।
- पंकजा मुंडे ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। बता दें कि 2014 से 2019 तक मंत्री रह चुकी हैं। इसके अलावा मुंडे महाराष्ट्र विधान परिषद की सदस्य हैं। वे पूर्व की फडणवीस सरकार में मंत्री भी रह चुकी हैं।
- जयकुमार रावल ने मंत्रीपद की शपथ ली। जयकुमार रावल शिन्दखेड़ा सीट से विधायक हैं।
- शिंदे खेमे के शिवसेना विधायक उदय सामंत की भी फडणवीस कैबिनेट में एंट्री हुई। उदय सामंत रत्नागिरि विधानसभा सीट से चुनकर विधानसभा पहुंचे हैं।
- धनंजय मुंडे ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। वे छत्रपति संभाजी नगर से विधायक चुने गए हैं। धनंजय मुंडे एनसीपी विधायक हैं, वे अजित पवार के करीबी माने जाते हैं।
- मालाबर हिल से चुने गए मंगल प्रभात लोढ़ा ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। उन्होंने संस्कृत में पद की शपथ ली। लोढ़ा मूल रूप से वह राजस्थान से आते हैं, उनका नाम सबसे अमीर विधायकों में शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications