मुंबई के ठाणे के मोडेला कॉलोनी में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर
मुंबई के मोडेला कॉलोनी में लगी भीषण आग,दमकल की गाड़ियां मौके पर
मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के ठाणे इलाके में भीषण आगजनी की खबर आ रही है। मुंबई के ठाणे में मोडेला कॉलोनी के पास देर शाम भीषण आग लगी। आग इतनी भयानक लगी है कि दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी है, लेकिन खबर लिखे जाने तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। आग की लपटें दूर से ही देखी जा सकती है।

वहीं मंगलवार को ही नेवी मुंबई स्थित तलोजा एमआईडीसी की केमिकल कंपनी में भीषण आग लग गई। जानकारी के मुताबिक आग लगने की वजह से अंदर रखें ड्रम में ब्लास्ट को बताया गया। आग एजोप्लास्ट केमिकल फैक्ट्री में लगी थी, जहां घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।












Click it and Unblock the Notifications