Maharashtra Exit Poll 2024 Results: जानिए किस सर्वे ने बनवाई महाविकास अघाड़ी की सरकार?

Maharashtra Exit Poll 2024 Results: महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए आज मतदान हुए हैं और इसके बाद एग्जिट पोल आने शुरू हुए, जिसमें से ज्यादातर सीटों में महायुति कि वापसी दिखाई गई है, यानी कि राज्य में भाजपा, शिंदे की सेना और अज‍ित पवार की एनसीपी की सरकार बनते नजर आ रही है।

लेकिन एक एग्जिट पोल ऐसा है, जिसके आंकड़े सुनने के बाद शरद पवार, राहुल गांधी और उद्धव ठाकरे खेमे को खुश कर देगा।

Maharashtra Exit Poll 2024

भास्‍कर रिपोर्ट्स पोल में महाव‍िकास अघाड़ी को महायुति से ज्यादा सीटें मिलती दिख रही हैं। इस पोल के मुताबिक महाव‍िकास अघाड़ी को महाराष्‍ट्र में 135 - 150 सीटें मिल रही हैं तो वहीं बीजेपी-श‍िवसेना और एनसीपी को 125 -140 सीटें मिलती नजर आ रही हैं और अन्य के खाते में 20-25 सीटे आ रही हैं।

अगर ये आंकड़ें नतीजों में तब्दील होते हैं तो राज्य में बड़ी आसानी से महाव‍िकास अघाड़ी की सरकार बन जाएगी। आपको बता दें कि चुनाव परिणाम 23 नवंबर को आएंगे।

मराठवाड़ा क्षेत्र के सभी आठ जिलों में औसतन 60.63% मतदान

आपको बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान मराठवाड़ा क्षेत्र के सभी आठ जिलों में बुधवार को शाम 5 बजे तक औसतन 60.63% मतदान दर्ज किया गया। राज्य के सभी 288 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग हुई।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, निर्वाचन क्षेत्रों में, छत्रपति संभाजीनगर जिले के सिल्लोड में शाम 5 बजे तक सबसे अधिक 70.46% मतदान हुआ। जालना जिले में सबसे अधिक 64.17% मतदान हुआ, जबकि नांदेड़ में सबसे कम 55.88% मतदान हुआ है।

चुनाव आयोग ने जताया अफसोस

चुनाव आयोग ने बुधवार को मुंबई, पुणे और ठाणे जैसे प्रमुख शहरों सहित महाराष्ट्र के शहरी क्षेत्रों में मतदाता भागीदारी में सुधार के प्रयासों के बावजूद कम मतदान पर निराशा व्यक्त की। इन प्रयासों में मतदान को सुविधाजनक बनाने और नागरिकों को प्रेरित करने के लिए विभिन्न पहल शामिल थीं, लेकिन शहरी मतदाताओं, विशेष रूप से इन शहरों में, कम भागीदारी का "निराशाजनक रिकॉर्ड" बना हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+