Maharashtra Exit Poll 2024 Result: जीनिया के एग्जिट पोल में महायुति और महा विकास अघाड़ी के बीच करीबी मुकाबला
Maharashtra Exit Poll 2024 Result: महाराष्ट्र में हाल ही में संपन्न हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में एग्जिट पोल ने महायुति और महा विकास अघाड़ी के बीच कांटे की टक्कर का संकेत दिया है। जीनिया एग्जिट पोल के अनुसार महायुति को 129-159 सीटें और महा विकास अघाड़ी को 124-154 सीटें मिलने का अनुमान है। यह कड़ी टक्कर धार्मिक मुद्दों, कल्याणकारी योजनाओं और वित्तीय सहायता के वादों के साथ-साथ गहन और तीखे प्रचार अभियानों के बाद देखने को मिल रही है।
चुनाव में मतदान प्रतिशत रहा कम
भारत के चुनाव आयोग के अनुसार इस बार महाराष्ट्र चुनावों में मात्र 32.18 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। यह राज्य की राजनीतिक पार्टियों के लिए एक चुनौतीपूर्ण संकेत है। क्योंकि यह मतदाताओं की निष्क्रियता और विश्वास की कमी को दर्शाता है।

प्रमुख गठबंधनों की रणनीतियां
महायुति गठबंधन में भाजपा, शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) और अजित पवार की एनसीपी शामिल हैं। बीजेपी ने 149 सीटों पर, शिवसेना ने 81 और एनसीपी ने 59 सीटों पर चुनाव लड़ा। महा विकास अघाड़ी गठबंधन में कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) और शरद पवार की एनसीपी (एसपी) शामिल हैं। कांग्रेस ने 101 सीटों पर, शिवसेना (यूबीटी) ने 95 और एनसीपी (एसपी) ने 86 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे।
शिवसेना और एनसीपी के भीतर टकराव
इस चुनाव ने शिवसेना और एनसीपी जैसे क्षेत्रीय दलों के लिए एक नया मोड़ पेश किया। शिवसेना के उद्धव ठाकरे गुट ने अपने पूर्व सहयोगी एकनाथ शिंदे गुट के खिलाफ 50 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ा। एनसीपी के शरद पवार और उनके भतीजे अजित पवार के बीच नेतृत्व को लेकर संघर्ष हुआ।
23 नवंबर को आएंगे नतीजे
महाराष्ट्र के राजनीतिक भविष्य का फैसला अब 23 नवंबर को होगा। जब मतगणना के बाद नतीजे सामने आएंगे। महायुति (BJP-शिवसेना-एनसीपी) अनुमानित सीटें 129-159, महा विकास अघाड़ी (कांग्रेस-शिवसेना (यूबीटी)-एनसीपी (एसपी)), अनुमानित सीटें 124-154 मिल सकती है।
किसकी बनेगी सरकार
राजनीतिक पंडितों का मानना है कि त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति बनने पर छोटे दल और निर्दलीय उम्मीदवार किंगमेकर की भूमिका निभा सकते हैं। महाराष्ट्र का यह चुनाव न केवल शिवसेना और एनसीपी के भविष्य को परिभाषित करेगा। बल्कि राज्य की राजनीतिक दिशा और मतदाताओं के विश्वास को भी पुनर्स्थापित करेगा। महायुति और महा विकास अघाड़ी के बीच इस संघर्ष का परिणाम महाराष्ट्र की राजनीतिक स्थिरता और शासन के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा।












Click it and Unblock the Notifications