Maharashtra Elections: सीट शेयरिंग पर MVA में वार्ता का दूसरा दौर, अभी CM फेस तय नहीं, कहां- कहां फंसा है पेंच
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर महायुति और महाविकास आघाड़ी गठबंधन के अलावा अन्य दलों के बीच कैंडिडेट्स को लेकर मंथन जारी है। प्रदेश में बड़े दलों के गठबंधन एमवीए में शामिल दलों के बीच सीट शेयरिंग का फार्मूला अब तक तय नहीं हो पाया है। पहले दौर की वार्ता में मुंबई की 36 विधानसभा सीटों पर बंटवारे को लेकर अहम चर्चा हुई। सूत्रों के मुताबिक, मुंबई की सभी सीटों पर खींचतान जारी है। इस बीच गठबंधन की ओर से अब तक सीएम फेस को लेकर भी कोई ऐलान नहीं किया गया है।
महाविकास अघाड़ी गठबंधन में शामिल दलों को बीच महाराष्ट्र की 288 सीटों में से अधिकतर सीटों पर सहमति बन चुकी है। लेकिन मुख्य रूप से पेंच मुंबई की 36 सीटों पर फंस रहा है। सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया कि पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की सेना 16-20 सीटें चाहती है और कांग्रेस कम से कम 15 सीटें चाहती है। माना जाता है कि एमवीए के तीसरे सदस्य - शरद पवार की राकांपा - सात से आठ सीटें चाहती हैं।

पहला दौर शनिवार को था जिसमें मुंबई की 36 सीटों पर बड़ी चर्चा हुई. सूत्रों का कहना है कि मुंबई की 36 सीटों के बंटवारे को लेकर खींचतान चल रही है; ऐसा प्रतीत होता है कि पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे गुट 16-20 सीटें चाहती है और कांग्रेस कम से कम 15 सीटें चाहती है। माना जाता है कि एमवीए के तीसरे सदस्य - शरद पवार की राकांपा - सात से आठ सीटें चाहती हैं।
मुंबई की कुल सीटों संख्या और कांग्रेस, उद्धव ठाकरे गुट (शिवसेना यूबीटी) और रांकपा की मांग की बात करें तो सभी के लिए 2-2 सीटें कम पड़ रही हैं।
वहीं एमवीए के सीएम फेस को लेकर भी यही स्थिति है। कांग्रेस और रांकपा फिलहाल सीएम फेस पर चुप्पी साधे है। वहीं उद्धव गुट आम सहमति के आंकड़े के आधार पर सीएम फेस तय करने पर जोर दे रही है।












Click it and Unblock the Notifications