Maharashtra Election 2024: मिलिए महाराष्ट्र चुनाव का सबसे अमीर और सबसे गरीब उम्मीदवार? एक ही सीट से लड़ रहे
Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 20 नवंबर को मतदान हो रहा है। इस बार के चुनाव में महाराष्ट्र की कुल 288 विधानसभा सीटों पर 7 हजारसे अधिक संख्या में उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिसकी जीत-हार का फैसला महाराष्ट्र के वोटर्स करेंगे।
इस बार के विधानसभा चुनाव की खास बात ये हैं कि मुंबई की घाटकोपर सीट ऐसी सीट है जहां से इस चुनाव का सबसे अमीर उम्मीदवार खड़ा है और उसे मुकाबला देने के लिए चुनाव का सबसे गरीब उम्मीदवार भी इस सीट से चुनाव लड़ रहा है।

चुनाव में सबसे अमीर बनाम सबसे गरीब का हाे रहा मुकाबला
बता दें घाटकोपर से भाजपा के पराग शाह, जो इस चुनाव में सबसे अमीर दावेदार हैं उनके खिलाफ पत्रकार और एडवोकेट नित्यानंद रामजतन शर्मा खड़े हैं जो इस चुनाव के सबसे गरीब उम्मीदवार हैं।
सबसे अमीर उम्मीदवार पराग शाह कौन हैं?
2017 में बीएमसी चुनावों से अपने राजनीतिक करियर की शुरूआत करने वाले पराग शाह ने 2019 में चुनाव जीत कर पहली बार विधायक बने थे। यानी इसी घाटकोपर सीट से वो मौजूदा विधायक हैं। जिनकी सीधी टक्कर शरद पवार गुट वाली एनसपी (SP) उम्मीदवार राखी जाधव से है।
कितनी संपत्ति के मालिक हैं पराग शाह?
मुंबई के घाटकोपर ईस्ट सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार पराग शाह महाराष्ट्र चुनाव के सबसे अमीर उम्मीदवार है। उनके पास 3 हजार 383 करोड़ से अधिक की संपत्ति है।पराग शाह के चुनावी हलफनामे के पास 3,315.52 करोड़ की चल संपत्ति और 67.53 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। 2019 के चुनाव के भी पराग शाह सबसे अमीर उम्मीदवार थे। तब पराग शाह के पास कुल संपत्ति 550.62 करोड़ रुपये थी।
ये भी पढ़ें- Who is Parag Shah: महाराष्ट्र चुनाव के सबसे अमीर उम्मीदवार पराग शाह कौन हैं? 5 साल में बढ़ गई 575% संपत्ति
कौन हैं चुनाव का सबसे गरीब उम्मीदवार नित्यानंद शर्मा?
निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे नित्यानंद शर्मा एक पत्रकार के साथ वकील भी हैं। पत्रकारिता में 14 साल के अनुभव और कानून के क्षेत्र में करियर के साथ, शर्मा शासन और लोक प्रशासन की बारीकियों से अच्छी तरह वाकिफ हैं। उन्हें उम्मीदवारों में सबसे अधिक शिक्षित होने पर गर्व है, उन्हें विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका की गहरी समझ है।
नित्यानंद ने बताया क्यों वोटर्स उन्हें वोट देंगे?
जब नित्यानंद से पूछा गया कि लोग आखिर एक आजाद उम्मीदवार को क्यों वोट देंगे? तो उन्होंने बताया मैे पांच महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर जतना से वोट की अपील की है, जिनसे वो निपटना चाहते हैं, जिसमें रमाबाई कामराज नगर में डंपिंग की गंभीर समस्या शामिल है, जो तपेदिक जैसे स्वास्थ्य संबंधी खतरों को बढ़ाती है। इसके अलावा वे क्षेत्र में डिग्री कॉलेज की अनुपस्थिति, पंत नगर, गरोडिया नगर और रश्मि नगर में गंभीर यातायात भीड़, पर्याप्त पार्किंग की कमी और शैक्षणिक संस्थानों द्वारा प्रवेश के लिए दान मांगने के विवादास्पद मुद्दे पर प्रकाश डालते हैं।












Click it and Unblock the Notifications