Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Maharashtra Elections 2024: कौन हैं संतोष बांगर, जिनका कलमनुरी गढ़, CM शिंदे ने फिर से क्यों जताया भरोसा

Maharashtra Elections 2024: महाराष्ट्र में शिवसेना को भले ही आज सरकार बनाने के लिए दूसरे दलों का सहारा लेना पड़ता हो, एक दशक पहले स्थिति उलट थी। समूचे महाराष्ट्र ही नहीं भारत में बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा को जगह दी गई। यही वजह है कि शिवसेना एक मजबूत पार्टी के रूप में स्थापित है। इस दल में के सक्रिय कार्यकर्ता शिवसैनिक भी पार्टी के प्रति समर्पित हैं, इन्हीं में एक संतोष बांगर हैं, जिन पर सीएम एकनाथ शिंदे ने बड़ा भरोसा जताया है उन्होंने कलमनुरी सीट से विधानसभा चुनाव में टिकट देकर नेतृत्व क्षमता को दिखाने का मौका दिया है।

कौन हैं संतोष बांगर
संतोष बांगर की छवि शिवसेना में एक समर्पित और एक्टिवट कार्यकर्ता के तौर पर है। घनी दाढ़ी-मूंछें, कंधे पर भगवा उपरणा, गले में सोने की चेन और बोलचाल में दमदार भाषा का प्रयोग। गरीबों, पीड़ितों के न्याय के लिए प्रशासन से हमेशा टकराने वाले इस युवा ने कभी हिंगोली जिले में शिवसेना का तूफान खड़ा कर दिया था। बात वर्ष 2017 की जब उनकी उम्र 37 साल थी तो उन्हें शिवसेना ने हिंगोली जिला प्रमुख बनाया। इसके बाद सिर्फ दो साल में कलमनुरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक बनने का मौका संतोष बांगर को मिला। वंचित बहुजन आघाड़ी के उम्मीदवार को 16000 वोटों से हराकर संतोष बांगर पहली बार विधानसभा पहुंचे।

Santosh Bangar

जरूरतमंदों के लिए लड़ाई लड़ने वाले संतोष बांगर दिल से कितने कोमल और लोगों की मदद के लिए तत्पर रहते हैं। बात हिंगोली में अतिवृष्टि की करें तो यहां जिले में बाढ़ ने कहर से भारी नुकसान हुआ था। बाढ़ में फंसे हुए लोगों के लिए संतोष बांगर खुद पानी में उतरे। उन्होंने कई लोगों की मदद की। विधायक बनने के बावजूद उन्होंने साबित कर दिया कि उनके खून में शिवसैनिक ही है।

बाढ़ के दौरान उनके मदद कार्य की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। और दिवाली के समय हुई इस बारिश से किसानों का भारी नुकसान हुआ, इसलिए उन्हें मिलने वाली मदद और मुआवजा दिवाली से पहले दिया जाए, ऐसी जोरदार मांग उन्होंने प्रशासन और सरकार के सामने रखी।

हमले का प्रयास
विवादास्पद बयान, विरोधियों से टकराने की तैयारी, प्रशासन के खिलाफ विवादास्पद और आक्रामक आंदोलन, अधिकारियों को धमकाने के कारण संतोष बांगर हमेशा चर्चा में रहे। उनके बारे में नकारात्मक चर्चा लगातार होती रही, फिर भी आम लोगों में उनकी लोकप्रियता बनी रही। विशेष रूप से कांवड़ यात्रा के माध्यम से उन्होंने आम जनता से जुड़ाव दिखाया। हजारों की संख्या में उनके साथ रहने वाली भीड़ उनकी लोकप्रियता का प्रमाण है। एकनाथ शिंदे को समर्थन घोषित करने के बाद संतोष बांगर पर अमरावती में हमले का प्रयास भी किया गया। लेकिन उस हमले का भी संतोष बांगर ने उतनी ही आक्रामकता और शिवसेना स्टाइल में सामना किया।

बुनियादी सुविधाओं के विकास पर जोर
अपने पहले ही विधायक कार्यकाल में संतोष बांगर ने कलमनुरी विधानसभा क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया। उनके प्रयासों से बालापुर कांडकी, बोधि रामेश्वर टांडा और दिग्रस बुंद्रुक से कडगांव तक सड़कों का 248 करोड़ का काम पूरा किया गया। बामूग, ढोलक्याची वाडी, काळपदेव, वेंकंडी, बाभळी और येळेगाव में 232 करोड़ रुपये खर्च करके सड़कों का काम किया गया। पार्डी मोड में विपश्यना केंद्र के लिए 50 करोड़ रुपये मंजूर किए गए। तथागत गौतम बुद्ध और संविधान निर्माता भारतरत्न डॉक्टर बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा स्थापना के लिए 35 एकड़ जमीन भी दी गई।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+