Maharashtra: 200 से अधिक सीटों पर MVA में बनी आम सहमति, संजय राउत ने कहा- जल्द होगा शेयरिंग पर ऐलान

Maharashtra Election: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत गरमाने लगी है। इस बीच, महाविकास अघाड़ी में सीटों के बंटवारे को लेकर सहमित बन गई है। शिवसेना(UBT) नेता संजय राउत ने कहा, 'तीनों पार्टियां 200 से अधिक सीटों पर आम सहमति पर पहुंच गई हैं।'

महाराष्ट्र चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर शिवसेना(UBT) नेता संजय राउत ने न्यूज़ एजेंसी से बात की। इस दौरन उन्होंने कहा, 'तीनों पार्टियां 200 से अधिक सीटों पर आम सहमति पर पहुंच गई हैं। फिर से 1-2 बैठकें होंगी और हम देखेंगे कि हम छोटी पार्टियों के लिए हम क्या कर सकते हैं और सीट बंटवारा 1-2 दिनों में पूरा हो जाएगा।'

Sanjay Raut

रिपोर्ट्स के मुताबिक, संजय राउत ने कहा कि महाविकास अघाड़ी में बैठकें खत्म हो गई हैं और हमने गुरुवार को एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की। इस दौरान संजय राउत ने कहा कि 200 से अधिक सीटों पर आम सहमति बनी है और हम इन सीटों की घोषणा करेंगे। हमारी सूची तैयार हो गई है।

इतना ही नहीं, हरियाणा विस चुनाव में भाजपा की जीत को लेकर उन्होंने कहा कि भगवा पार्टी को आत्मनिरीक्षण करना चाहिए कि वह कैसे जीती। राउत ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस केवल 0.6 प्रतिशत के अंतर से हार गई। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा ईवीएम में अनियमितताओं के बारे में दिए गए सबूतों पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+