महाराष्ट्र चुनाव परिणाम से पहले प्रकाश अंबेडकर ने बताया महायुति या एमवीए किस सरकार का करेंगे समर्थन
Maharashtra Assembly Election 2024 Result: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में प्रकाश अंबेडकर की पार्टी ने सर्वाधिक सीटों पर अपनी बहुजन वंचित अघाड़ी से उम्मीदवार उतारे थे। वहीं 23 नवंबर को चुनाव नतीजें घोषित होने के एक दिन पहले वंचित बहुजन अघाड़ी के प्रमुख प्रकाश अंबेडकर ने बड़ा ऐलान किया है।
प्रकाश अंबेडकर ने कहा उनकी पार्टी महायुति या महाविकास अघाड़ी दोनों गठबंधन में जो भी सकरार बनाएगा हम उस गठबंधन का साथ देंगे। अंबेडर ने कह चाहे एमवीए के साथ हो या महायुति जो भी बहुमत की सरकार बनाएगा हम उसका साथ देंगे।

प्रकाश अंबेडकर ने 'एक्स' सोशल मीडिया हैंडल पर ऐसी मंशा व्यक्त करते हुए एक पोस्ट भी शेयर की। प्रकाश अंबेडकर ने लिखा "अगर कल वीबीए को महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए किसी पार्टी या गठबंधन का समर्थन करने के लिए संख्या मिल जाती है, तो हम उसी के साथ रहना चाहेंगे जो सरकार बना सकता है। हम सत्ता में बने रहना चुनेंगे।
बता दें महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में इस बार महायुति गठबंधन और महाविकास अघाड़ी के बीच टक्कर है। अगर दोनों गठबंधनों में शामिल पार्टियां बहुमत के आंकड़े पार नहीं कर पाते हैं तो छोटे दल और निर्दलीय उम्मीदवार गठबंधन सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। जिसमें प्रकाश अंबेडकर की महा वंचित अघाड़ी दलित पार्टी भी शामिल है!
पिछड़े वर्गों के हितों की हिमायती है वंचित बहुजन अघाड़ी
बता दें प्रकाश अंबेडकर के नेतृत्व में वंचित बहुजन अघाड़ी दलित और पिछड़े वर्गों के हितों की वकालत करने के लिए उभर कर सामने आई है, खासकर मुंबई, नासिक और मराठवाड़ा जैसे क्षेत्रों में। अंबेडकर का दावा है कि उनकी पार्टी सामाजिक और आर्थिक रूप से हाशिए पर पड़े वर्गों की आवाज़ बनती है, जो समावेशी राजनीति के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
वंचित बहुजन अघाड़ी महाराष्ट्र की आगामी संभावित सरकार का समर्थन कर हाशिए पर पड़े समुदायों का प्रतिनिधित्व करने के अपने एजेंडे को कायम रहना चाहती है।












Click it and Unblock the Notifications