Maharashtra Election Results 2024: महायुति की जीत पर बोले नितिन गडकरी, कहा-'जनादेश ने जिम्मेदारियां बढ़ा दी'
Maharashtra Election Results 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में महायुति की ऐतिहासिक जीत पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इसे जनता के भरोसे और समर्थन का प्रमाण बताया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि हमें विश्वास था कि महायुति को बहुमत मिलेगा और हम महाराष्ट्र में सरकार बनाएंगे।
Recommended Video
लेकिन जनता ने अभूतपूर्व जनादेश देकर हमारी जिम्मेदारियां बढ़ा दी हैं। महाराष्ट्र की जनता ने जिस तरह हम पर विश्वास जताया है। हम उनकी सभी अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए पूरी ईमानदारी से काम करेंगे।

इस ऐतिहासिक जीत पर गडकरी ने महायुति की नीति, नेतृत्व और विकास के प्रति प्रतिबद्धता को सफलता का मूल मंत्र बताया। उन्होंने यह भी कहा कि यह जनादेश राजनीति से ज्यादा जनता के कल्याण और विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
महायुति की ऐतिहासिक विजय
288 सीटों वाले महाराष्ट्र विधानसभा में महायुति ने 228 सीटों पर कब्जा जमाकर विपक्ष को पूरी तरह से चित्त कर दिया है। भाजपा ने 132 सीटें, शिवसेना (शिंदे गुट) ने 56 सीटें और एनसीपी (अजीत पवार गुट) ने 41 सीटों पर जीत हासिल की।
#WATCH | Nagpur, Maharashtra: On #MaharashtraElection2024, Union Minister Nitin Gadkari says, "We were confident that we (Mahayuti) will get a majority and form the government in Maharashtra, but we got an unprecedented victory. The way the people of Maharashtra have shown their… pic.twitter.com/frG2CBWnkh
— ANI (@ANI) November 23, 2024
जनता की अपेक्षाओं को प्राथमिकता
नितिन गडकरी ने महायुति की जिम्मेदारियों को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि यह जीत सिर्फ संख्या नहीं। बल्कि जनता की अपेक्षाओं और विश्वास की विजय है। उन्होंने महाराष्ट्र को विकास और कल्याण के नए आयामों पर ले जाने का वादा किया।
महाराष्ट्र में महायुति की इस ऐतिहासिक जीत ने राज्य के राजनीतिक माहौल को बदल दिया है। गडकरी के बयान ने यह स्पष्ट कर दिया है कि महायुति इस जीत को जनता की सेवा और विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करने के अवसर के रूप में देखती है।












Click it and Unblock the Notifications