"नहीं तो राष्‍ट्रपति शासन लग जाएगा", महाराष्‍ट्र में महायुति की जीत के बाद अजित पवार ने क्‍यों ये बोली ये बात?

Maharashtra Election Result 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा के नेतृत्‍व वाले महायुति गठबंधन ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। महायुति में शामिल भाजपा ने सर्वाधिक सीटों पर जीत हासिल की है और एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी ने शानदार जीत हासिल की है।

वहीं उपमुख्यमंत्री और एनसीपी प्रमुख अजित पवार ने शरद पवार गुट के अपने भतीजे युगेंद्र पवार पर जीत हासिल करते हुए बारामती विधानसभा सीट पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। महायुति की जीत पर प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त करते हुए अजित पवार ने कहा जनता के सपनों को पूरा करने के लिए हम हर पल काम करेंगे।

Ajit Pawar

वहीं महायुति की जीत के बाद अजित पवार ने महाराष्ट्र के लोगों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स का सहारा लिया। उन्होंने उनके समर्थन के साथ आने वाली जिम्मेदारी के भार पर जोर दिया और विरोधियों के खिलाफ नकारात्मक बयानबाजी में शामिल हुए बिना उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए अगले पांच साल समर्पित करने का वादा किया।

चुनावी नतीजों पर अपनी प्रतिक्रिया में अजित पवार ने अगले पांच सालों में महाराष्ट्र के विकास और उसके नागरिकों के कल्याण पर ध्यान केंद्रित करने पर जोर दिया। उन्‍होंने कहा "हम केवल महाराष्ट्र के विकास और उसके लोगों के कल्याण के बारे में बात करेंगे। हम मिलकर राज्य के हिसाब से फैसले लेंगे। मैं मतदाताओं का शुक्रिया अदा करता हूं। मैं पांच साल तक उनके लिए अच्छा काम करूंगा।"

इसके साथ ही महाराष्ट्र में महायुति की शानदार जीत पर उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने इसे बड़ी जीत को स्वीकार करते हुए कहा, "आज की हमारी जीत ने हमारे कंधों पर उन बड़ी जिम्मेदारियों का बोझ ला दिया है जो महाराष्ट्र के लोगों ने हमें अगले 5 सालों के लिए सौंपी हैं। हम हर पल उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए काम करेंगे। हम किसी के खिलाफ बोलने में एक पल भी नहीं लगाएंगे।"

वहीं महायुति की नई सरकार में मुख्‍यमंत्री कौन होगा इस सवाल का जवाब देते हुए एनसीपी प्रमुख अजित पवार ने कहा आज चुनाव परिणाम आया है, हमारा पहला टॉरगेट 27 नवंबर से पहले सरकार का गठन करना है नहीं तो राष्ट्रपति शासन लग जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+