Maharashtra Chunav Result 2024: एकनाथ शिंदे ने अकेले ही पूरी MVA का बोरिया-बिस्तर समेट दिया

Maharashtra Chunav Result 2024: महाराष्ट्र का विधानसभा चुनाव इस बार कई मायनों में अहम है। दरअसल पिछले विधानसभा चुनाव में उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना ने भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। लेकिन चुनाव के बाद मुख्यमंत्री कुर्सी को लेकर दोनों दलों के बीच तकरार देखने को मिली।

जिसके बाद उद्धव ठाकरे ने भाजपा से गठबंधन तोड़ कांग्रेस और एनसीपी के साथ गठबंधन किया और प्रदेश के मुख्यमंत्री बनें। लेकिन उद्धव ठाकरे के ही विधायको को उनका यह फैसला रास नहीं आया।

maharashtra election

दरअसल उनकी पार्टी के भीतर विधायक इस बात से काफी नाराज थे कि जिस शिवसेना की राजनीति कांग्रेस विरोध पर खड़ी है, उसी कांग्रेस के साथ हाथ मिलाकर उद्धव ठाकरे ने सरकार बना ली।

शिवसेना में बगावत

यही वजह है कि शिवसेना में दो फाड़ हो गए और शिवसेना के 40 विधायकों ने उद्धव ठाकरे से अलग होकर एकनाथ शिंदे की अगुवाई में अलग खुद को असली शिवसेना पार्टी घोषित कर दिया। जिसके बाद एकनाथ शिंदे की अगुवाई में शिवसेना ने भाजपा के साथ हाथ मिलाया और एकनाथ शिंदे प्रदेश के मुख्यमंत्री बनें।

असल शिवसेना कौन?

शिवसेना में दो फाड़ के बाद से असली शिवसेना और नकली शिवसेना की बहस शुरू हो गई। उद्धव ठाकरे ने विधायकों की बगावत के बाद खुद को असली शिवसेना बताया और संजय राउत ने इन विधायकों को गद्दार तक कह दिया।

लेकिन जिस तरह से इस विधानसभा चुनाव में एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने प्रदर्शन किया, उसने एक हद तक यह स्पष्ट संदेश देने की कोशिश की है कि असली शिवसेना कौन सी है और जनता किस गुट को असली शिवसेना मानती है।

शिंदे बनाम MVA

एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवेसना ने इस चुनाव में 55 सीटों पर जीत दर्ज की है। जोकि पूरे महाविकास अघाड़ी से के बराबर है। महाविकास अघाड़ी में उद्धव गुट की शिवसेना सिर्फ 20 सीटों पर जीतती नजर आ रही है जबकि, कांग्रेस के खाते में 20 और एनसीपी (शरद पवार गुट) के गुट में 12 सीटें जाती नजर आ रही हैं।

अन्य के खातों में 3 सीट जाती दिख रही है, ऐसे में पूरी महाविकास अघाड़ी के खाते में सिर्फ 55 सीट आई हैं, जबकि अकेले एकनाथ शिंदे की शिवसेना को 55 सीटों पर जीत मिलती नजर आ रही है।

महायुति को प्रचंड बहुमत

वहीं महायुति गठबंधन की बात करें तो महाराष्ट्र विधानसभा की कुल 288 सीटों में से अकेले भाजपा ने 124 सीटों पर जीत दर्ज की है। शिवसेना 55, एनसीपी 39, अन्य के खाते में 3 सीटों पर जीत मिलती दिख रही है। यानि इस चुनाव में महायुति गठबंधन ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए प्रचंड जीत दर्ज की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+