Maharashtra Election Result 2024: महायुति की प्रचंड जीत का शिंदे ने खोला राज! CM फेस पर तोड़ी चुप्पी
Maharashtra Election Result 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति गठबंधन (भाजपा, शिवसेना, एनसीपी) ने तीन चौथाई से अधिक सीटों पर जीत हासिल करते हुए ऐतिहासिक सफलता दर्ज की। इस जीत के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, और अजित पवार ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में जीत के राज खोले।

'सीएम का मतलब है कॉमन मैन'
एकनाथ शिंदे ने इस जीत को "जनता की जीत" बताते हुए कहा, हमारी सरकार आम आदमी की सरकार थी। मेरे लिए सीएम का मतलब चीफ मिनिस्टर नहीं, बल्कि कॉमन मैन है। हमने विकास कार्यों को प्राथमिकता दी। राज्य में मेट्रो, अटल सेतु, और समृद्धि महामार्ग जैसी परियोजनाओं को तेज़ी से आगे बढ़ाया। आगे कहा कि महिलाओं और किसानों के लिए हमारी 'लड़की बहन' योजना गेम चेंजर साबित हुई। यह योजना केवल कागजों तक सीमित नहीं थी, बल्कि आम आदमी के जीवन को बेहतर बनाने के लिए थी।"
'यह जनता का भरोसा और मोदी जी का विजन है'
देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने जो समर्थन दिया है, वह प्रधानमंत्री मोदी जी के प्रति उनके विश्वास को दर्शाता है। हम महाराष्ट्र के सामने नतमस्तक हैं और इस जनादेश ने हमारी जिम्मेदारी को बढ़ा दिया है।"
'जनता ने महायुति को चुना'
वहीं, जीत पर अजित पवार ने कहा कि हमारी कड़ी मेहनत, योजनाओं और विकास कार्यों ने जनता का दिल जीता। लोकसभा में मिली हार के बाद हमने सीख ली और नए जोश के साथ काम किया। महिला केंद्रित योजनाओं और किसानों के लिए किए गए कार्यों ने हमारी जीत को मजबूत किया।
महायुति की जीत के पीछे का राज
- 'लड़की बहन' योजना: महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा देने वाली यह योजना बड़ा गेम चेंजर साबित हुई।
- विकास कार्यों की प्राथमिकता: रुके हुए प्रोजेक्ट्स को फिर से शुरू करना, जैसे मेट्रो और महामार्ग।
- सशक्त प्रचार अभियान: प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में कई बड़ी रैलियां कीं।
- महायुति का मजबूत गठजोड़: भाजपा, शिवसेना (शिंदे गुट), और एनसीपी (अजित पवार गुट) का संगठित प्रयास।
चुनाव परिणाम: आंकड़ों में जीत
- कुल सीटें: 288
- महायुति (भाजपा, शिवसेना, एनसीपी): 200+ सीटों पर जीत।
- महाविकास आघाड़ी (शिवसेनायूबीटी, कांग्रेस, एनसीपीशरद पवार गुट): 60+ सीटें।
- अन्य: 20+ सीटें।
महायुति सरकार की प्राथमिकताएं
- महिलाओं और बच्चों का कल्याण: 'लड़की बहन' योजना को और मजबूत किया जाएगा।
- कृषि और किसान कल्याण: किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता देकर नई योजनाएं लाई जाएंगी।
- विकास कार्य: बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाना और रुके हुए प्रोजेक्ट्स को पूरा करना।
- नफरत की राजनीति नहीं: एकनाथ शिंदे ने "विकास और कल्याण" पर फोकस करने की बात दोहराई।
चुनाव क्यों बने ऐतिहासिक?
यह पहला मौका है, जब महायुति ने इतने बड़े बहुमत से जीत दर्ज की।
शिवसेना, एनसीपी और भाजपा का गठबंधन राज्य की राजनीति में गेम चेंजर साबित हुआ।
चुनाव परिणाम ने यह भी साफ कर दिया कि महाराष्ट्र की जनता ने नफरत और बदले की राजनीति को खारिज कर दिया है।
ये भी पढ़ें- Maharashtra के नतीजों से उद्धव का कद और होगा छोटा? पार्टी को बिखरने से बचाना, ठाकरे के लिए रेत में फूल खिलाना!












Click it and Unblock the Notifications