Maharashtra Election: चुनाव से पहले भाजपा को एक और तगड़ा झटका, इस दिग्गज नेता ने की बगावत छोड़ी पार्टी
Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा उम्मीदवारों की जारी करते ही नेताओं का दल बदलने के सिलसिला और तेज हो गया है। सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन में शामिल भाजपा और एनसीपी में टिकट ना मिलने से नाराज नेताओं ने बगावत शुरू कर दी है।
भाजपा नेता और पूर्व राज्य मंत्री बाला भागड़े ने भाजपा को चुनाव से पहले बड़ा झटका देते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने बताया उनके साथ उनके समर्थकों ने भी भाजपा से इस्तीफा देने का फैसला किया है। इतना ही नहीं एनसीपी के राज्य उपाध्यक्ष बापू भागड़े ने भी बागी रुख अपनाते हुए 20 नवंबर को होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में उतरने का ऐलान किया है।

बता दें भाजपा नेता और पूर्व राज्य मंत्री बाला भागड़े ने पार्टी से इस्तीफा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी(एनसीपी) द्वारा पुणे जिले के मावल निर्वाचन क्षेत्र से वर्तमान विधायक सुनील शेलके की उम्मीदवारी की घोषणा के कुछ की समय बाद दिया है।
बाला भागड़े ने अपने और अपने समर्थकों के इस्तीफे के फैसले का ऐलान करते हुए कहा सुनील शेलके के खिलाफ काम करने की कसम खाई है। जिसके बाद माना जा रहा है अब चुनाव मैदान में मावल निर्वाचन क्षेत्र में कड़ी लड़ाई देखने को मिल सकती है।
बता दें 2019 के विधानसभा चुनावों में सुनील शेलके ने पूर्व भाजपा विधायक बाला भागड़े को हराया था। इस जीत ने न केवल मावल में सत्ता के संतुलन को बदल दिया, बल्कि दोनों नेताओं के बीच मौजूदा तनाव के लिए भी मंच तैयार कर दिया।
महाराष्ट्र में अजीत पवार की एनसीपी ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 38 निर्वाचन क्षेत्रों में अपने उम्मीदवार पहले ही उतार दिए हैं। अजीत पवार खुद अपनी पारंपरिक सीट बारामती से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं।












Click it and Unblock the Notifications