Maharashtra: चुनाव से पहले अजित पवार को झटका, रामराजे नाइक जल्द ज्वाइन करेंगे शरद पवार की NCP
Maharashtra Election: जैसे-जैसे महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 नजदीक आ रहे हैं, वैसे ही फलटन में राजनीतिक बदलाव देखने को मिल रहा है। चुनाव से पहले हुए इस बदलाव से एनसीपी प्रमुख और डिप्टी सीएम अजित पवार को बड़ा झटका लग सकता है। दरअसल, अजित पवार के बेहद खास रामराजे नाइक निंबालकर उनसे खासे नाराज चल रहे है।
इतना ही नहीं, रामराजे नाइक निंबालकर के बारे में ऐसी अटकलें हैं कि वो शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) में जाने पर विचार कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, निंबालकर हाल ही में फलटन में अपने समर्थकों के साथ बैठक की, जिसमें शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) में शामिल होने के संकेत दिए।

फलटन में बैठक के दौरान निंबालकर ने अपने समर्थकों से पूछा, "हमारा अगला कदम क्या होना चाहिए?" भीड़ ने शरद पवार की एनसीपी के प्रति उत्साह से जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने मंच से रंजीत सिंह नाइक की आलोचना भी की। निंबालकर ने अपने राजनीतिक रुख के बारे में मीडिया द्वारा सवाल पूछे जाने के बारे में भी जानकारी साझा की।
उन्होंने कहा, "कल कुछ समाचार चैनलों ने मुझसे संपर्क किया और पूछा कि क्या मैं अजित दादा के खेमे को छोड़ रहा हूं। मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मैं क्या जवाब दूं।" उन्होंने कहा कि इस बारे में कोई चर्चा नहीं हुई है, लेकिन पूरे राज्य में अफवाहें फैल रही हैं, जो संभवतः विरोधियों द्वारा भड़काई गई हैं।
उन्होंने अनुमान लगाया कि ये अफवाहें शायद यह संकेत दे रही हैं कि अगर मैं पाला बदलते हैं तो भाजपा के कमल के निशान पर विधानसभा चुनाव लडूंगा। हालांकि, उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। लेकिन हमें कुछ सवालों के जवाब नहीं मिल रहे हैं और मुझे नहीं लगता कि इससे उन्हें (अजित पवार) को कोई फ़र्क पड़ता है कि मैं कहां जाता हूं।
निंबालकर ने कहा कि हर कोई जानता है कि अजीत पवार कितने आक्रामक हैं। अमित शाह ने जिला बैंक की 75वीं वर्षगांठ के कार्यक्रम में उनकी उपस्थिति की पुष्टि की थी, लेकिन कहीं से एक कॉल आया और उनका दौरा रद्द हो गया। अगर ऐसी चीजें होती हैं, तो हमें किससे सलाह लेनी चाहिए?"
उन्होंने शरद पवार और अजीत पवार दोनों के प्रति अपने सम्मान के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा, "मैं शरद पवार का बहुत सम्मान करता हूं और अजितदादा के बारे में भी यही सोचता हूं।" हालांकि, निंबालकर ने इस बात पर जोर दिया कि उनके समर्थक उनके राजनीतिक जीवन के केंद्र में हैं। उन्होंने कहा, "अगर वे सुरक्षित नहीं हैं, तो कुछ भी काम नहीं करेगा।"












Click it and Unblock the Notifications