Maharashtra Election Dates 2024: चुनाव तारीख की घोषणा से पहले कैसे बदल गई ड्राइविंग सीट?

Maharashtra Election 2024 Date: चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र के लिए चुनाव तारीखों की घोषणा कर दी है। महाराष्ट्र में सभी 288 सीटों के लिए एक ही चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा और वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी। यह चुनाव हरियाणा विधानसभा चुनाव के अप्रत्याशित नतीजों के बाद हो रहा है और इसका प्रभाव तारीखों की घोषणा से पहले ही दिखने लगा। सत्ताधारी महायुति और विपक्षी महा विकास अघाड़ी (MVA) दोनों ही गठबंधनों में ड्राइविंग सीट बदल गई लगती है।

इस साल हुए लोकसभा चुनावों में महायुति में बीजेपी का प्रदर्शन निराशाजनक नहीं रहा था। जबकि, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने तुलनात्मक रूप से बेहतर प्रदर्शन किया था। ऐसे में सीटों के बंटवारे वाली बातचीत में बीजेपी को दिक्कत होने लगी थी। इसके ठीक उलट एमवीए में कांग्रेस ने लोकसभा में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। लगने लगा था कि वह उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) और शरद पवार की एनसीपी(एससी) को अपनी शर्तों पर सीटें देगी। लेकिन, हरियाणा के नतीजे के बाद कहानी पूरी तरह से पलट चुकी है।

maharashtra election

महायुति में भाजपा का दबदबा फिर से कायम!
2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी अकेले 164 सीटों पर लड़ी थी तो इस बार भी अब उसके करीब 150 सीटों पर लड़ने की संभावना है। जबकि, पिछली बार उसके साथ सिर्फ (संयुक्त) शिवसेना थी, जिसके लिए उसने 126 सीटें छोड़ी थीं।

इसे भी पढ़ें- Maharashtra Chunav: मुंबई को 'टोल फ्री' करने के महायुति के फैसले ने कैसे बढ़ाई उद्धव ठाकरे की चुनौती?

लेकिन, इस बार उपमुख्यमंत्री अजित पवार (एनसीपी) के गठबंधन का हिस्सा होने के बाद भी अगर पार्टी की सिर्फ 14 सीटें ही कम हो रही हैं, तो संदेश साफ है कि अपनी शर्तों पर ही गठबंधन की अगुवाई करेगी। बाकी बची सीटों पर ही एकनाथ शिंदे की शिवसेना और एनसीपी को अपने उम्मीदवार उतारने होंगे।

हरियाणा चुनाव के बाद गठबंधन में बैकफुट पर कांग्रेस!
लेकिन, हरियाणा की हार ने कांग्रेस को पूरी तरह से बैकपुट पर ला दिया है। लोकसभा चुनावों में मिली अच्छी सफलता के बाद कांग्रेस ने एक तरह से महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी की अगुवाई करनी शुरू कर दी थी। दूसरी तरफ उद्धव ठाकरे और उनकी शिवसेना दो वजहों से उसके पीछे खड़ी नजर आ रही थी।

एक तो लोकसभा चुनाव में जिद करके ज्यादा सीटों पर लड़कर भी इसका प्रदर्शन सबसे खराब रहा था। दूसरी, चुनाव के बाद मुख्यमंत्री बनने का मौका आए तो उद्धव पर फिर से सोनिया गांधी और राहुल गांधी की कृपा बरस जाए!

हरियाणा के नतीजों के बाद एमवीए में बदला समीकरण!
लेकिन, हरियाणा चुनाव में आम आदमी पार्टी को गठबंधन से दूर रखने वाली कांग्रेस पार्टी के नेता अब एकजुटता की दुहाई देने में जुटे हुए हैं। महाराष्ट्र में कांग्रेस के प्रभारी महासचिव रमेश चेन्निथला ने कहा, 'महाराष्ट्र कांग्रेस और एमवीए के नेता एकजुट होकर लड़ेंगे और चुनाव जीतेंगे। हरियाणा के चुनाव परिणामों का महाराष्ट्र पर कोई असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि दोनों राज्यों की राजनीतिक परिस्थितियां और फैक्टर पूरी तरह से अलग हैं।'

यह बात किसी से छिपी नहीं है कि शिवसेना (यूबीटी) चाहती है कि एमवीए मुख्यमंत्री के तौर पर उद्धव ठाकरे के नाम पर मुहर लगा दे, चाहे औपचारिक घोषणा चुनाव के बाद के लिए ही क्यों न छोड़ दिया जाए। हरियाणा में हुए हाल के चुनाव के बाद कांग्रेस नेताओं को उद्धव की पार्टी के दबाव को झेलना मुश्किल है। उधर बुजुर्ग शरद पवार अपने लिए क्या उम्मीद लगाए बैठे हैं, यह उनके अलावा कोई नहीं समझ सकता।

जीती हुई करीब 100 सीटों पर भाजपा में हो चुकी चर्चा
दूसरी तरफ जानकारी के मुताबिक बीजेपी उन करीब 100 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम पर भी चर्चा कर चुकी है, जो अभी उसके पास है। इस संबंध में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणनवीस, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और अन्य नेताओं की बैठक भी हो चुकी है, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी थी।

महाराष्ट्र के किन क्षेत्रों में बीजेपी उतारेगी ज्यादा उम्मीदवार
इस बीच बीजेपी जिन लगभग 150 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है, उनमें से अधिकतर सीटें विदर्भ और उत्तर महाराष्ट्र में हैं। जबकि, कोंकण और मुंबई महानगर और आसपास वाली सीटों पर बीजेपी और एकनाथ शिंदे की शिवसेना के बीच सीटों का बंटवारा होना है। जहां तक अजित पवार की एनसीपी की बात है तो संभावना है कि वह ज्यादातर पश्चिमी महाराष्ट्र की सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी।

शिवसेना मुंबई-ठाणे की सीटों के अलावा मराठवाड़ा और कोंकण की कुछ सीटों पर भी महायुति गठबंधन का प्रतिनिधित्व करती नजर आ सकती है। भाजपा नेताओं का कहना है कि उनका गठबंधन 288 सीटों में से लगभग 90% पर सीटें तय कर चुका है और बाकी 10% पर भी जल्द ही रास्ता निकाल लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+