Maharashtra Election 2024: NCP ने जारी की दूसरी लिस्ट, सना मलिक को मिला टिकट, देखें List

Nationalist Congress Party (NCP) List: महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) अजीत पवार गुट ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 7 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं, जिसमें दागी नेता नवाब मलिक की बेटी सना मलिक को टिकट दिया गया है।

एनसीपी ने सना को महाराष्ट्र की अणुशक्ति नगर से उतारा है। बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान को बांद्रा ईस्ट सीट से टिकट दिया है।

NCP List

आपको बता दें कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले दिवंगत एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी ने आज ही अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी जॉइन की है।

दूसरी लिस्ट में 7 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं

इसके अलावा लिस्ट में इस्लामपुर के लिए श्री निशिकांत पाटिल, तासगांव-कवठे महांकाल से संजयकाका रामचंद्र पाटिल, वडगांव शेरी से सुनील टिंगरे ,शिरुर से और प्रताप पाटिल चिखलीकर को लोहा सीट से उतारा गया है।

अजित पवार बारामती निर्वाचन क्षेत्र से चुनावी दंगल में उतरेंगे

आपको बता दें कि सेंक़ड लिस्ट से पहले जो पहली लिस्ट आई थी उसमें 38 उम्मीदवारों का नाम था,पार्टी प्रमुख और उपमुख्यमंत्री अजित पवार बारामती निर्वाचन क्षेत्र से चुनावी दंगल में उतरेंगे। आपको बता दें कि महाराष्ट्र में 20 नवंबर को एकल चरण में मतदान होगा। चुनाव परिणाम 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

भाजपा ने 105 सीटें जीतकर अग्रणी स्थान हासिल किया था

2019 के विधानसभा चुनावों की समीक्षा करें तो, शिवसेना के अलग होने से पहले, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शिवसेना के साथ गठबंधन करके 105 सीटें जीतकर अग्रणी स्थान हासिल किया था। इस जीत के बावजूद, भाजपा स्पष्ट बहुमत से दूर रही, शिवसेना ने 56 सीटें हासिल की थीं। इसके विपरीत, संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) ने मजबूत वापसी की, जिसमें शरद पवार के नेतृत्व में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने 54 सीटें जीतीं। कांग्रेस ने 44 सीटें प्राप्त की थीं।

महा विकास अघाड़ी vs महायुति

2024 के लोकसभा चुनावों ने महाराष्ट्र की राजनीतिक गतिशीलता में एक महत्वपूर्ण बदलाव को चिह्नित किया, जिसमें महा विकास अघाड़ी (एमवीए) गठबंधन, जिसमें कांग्रेस, उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) का हिस्सा और शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी शामिल है। देखते हैं कि चुनावी ऱण में बाजी किसके हाथ लगती है और जनता का आशीर्वाद किसे नसीब होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+