Maharashtra Cabinet Expansion: शिंदे सरकार ने किया पहला कैबिनेट विस्तार, दोनों गुटों के 18 मंत्रियों ने ली शपथ
Maharashtra Cabinet Expansion: शिंदे सरकार ने किया पहला कैबिनेट विस्तार, दोनों गुटों के 18 मंत्रियों ने ली शपथ
महाराष्ट्र, 09 अगस्त: सत्ता परिवर्तन के बाद महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार को लेकर लंबे समय से जारी अटकलों पर आज यानी मंगलवार 09 अगस्त को विराम लग सकता है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की कैबिनेट का विस्तार 40 दिनों के बाद आज होने जा रहा हैं। खबर है कि कुछ मंत्री आज शपथ ले सकते हैं। आपको बता दें कि एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री पद की और देंवेंद्र फडणवीस ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ 30 जून को ली थी। दोनों तभी से दो सदस्यीय कैबिनेट के रूप में काम कर रहे हैं। इस लेकर एनसीपी नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार समेत विपक्षी नेता लगातार हमलावर हैं। महाराष्ट्र कैबिनेट विस्तार की पल-पल अपडेट के लिए हमारे साथ जुड़े रहिए...

LIVE Feed
मुंबई भाजपा अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा ने कहा कि उम्मीद है कि मुझे कुछ जिम्मेदारी दी जाएगी। मैं पीएम, एचएम, जेपी नड्डा और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस को धन्यवाद देना चाहता हूं कि मुझे महाराष्ट्र के लोगों की सेवा करने का मौका मिलेगा। मुझे लगता है कि मुझे राज्य मंत्रिमंडल में जगह मिलेगी।
महाराष्ट्र कैबिनेट में आज भाजपा के वरिष्ठ नेता सुधीर मुनगंटीवार, चंद्रकांत पाटिल, राधाकृष्ण विखे पाटिल, गिरीश महाजन, सुरेश खाड़े, मंगल प्रभात लोढ़ा, अतुल मोरेश्वर सावे, विजयकुमार गावित और रवींद्र चव्हाण और शिंदे गुट के दादा भूसे, उदय सामंत, गुलाबराव पाटिल, शंभू राजे देसाई, संदीपन भुमरे, संजय शिरसाठ, भारत गोगावाले और बच्चू कडू (स्वतंत्र) मंत्रिपद की शपथ ले सकते है।












Click it and Unblock the Notifications