महाराष्ट्र कैबिनेट में एकनाथ शिंदे की शिवसेना के ये 11 विधायक बनेंगे मंत्री, जानिए कौन हैं वो नेता?
Maharashtra Devendra Fadnavis cabinet: भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस के मुख्यमंत्री और उनके दो उप-मुख्यमंत्री एनसीपी के अजित पवार और शिवसेना के एकनाथ शिंदे के शपथ ग्रहण के बाद भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने अब विभागों के बंटवारे पर अपना ध्यान केंद्रित कर लिया है। ताजा अपडेट ये है कि शिवसेना कोटे से इस बार 11 विधायक मंत्री बन सकते हैं।
सरकार गठन के बाद अब मंत्रिमंडल गठित करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। फिलहाल इस मामले पर विचार किया जा रहा है क्योंकि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने गृह मंत्रालय पर जोर दिए जाने से गठबंधन में चीजें पेचीदा और नाजुक हो गई हैं। सूत्रों के मुताबिक मंत्रिपरिषद की संरचना पर स्पष्टता आज-कल में आने की उम्मीद है। देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल का विस्तार 11 या 12 दिसंबर को होने की संभावना है।

कौन हैं शिवसेना के 11 विधायक, जो बनेंगे मंत्री?
एकनाश शिंदे की शिवसेना ने मंत्रिमंडल में शामिल करने के लिए अपने पूर्व मंत्रियों और संभावित मंत्रियों की सूची तैयार कर ली है। कहा जा रहा है कि उसमें दो पूर्व मंत्रियों का पत्ता साफ होता दिख रहा है। पूर्व मंत्री संजय राठौड़ और अब्दुल सत्तार का पत्ता कटने वाला है। इन दो पूर्व मंत्रियों की जगह नए चेहरों को जगह दी जा सकती है। इनके आरोपों को देखते हुए मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की संभावना नहीं है। शिवसेना से से 5 नए विधायकों को मंत्री बनाए जाने की संभावना है।
रिपोर्ट के मुताबिक शिवसेना के मंत्री पद के दावेदार संजय शिरसाट, प्रताप सरनाईक, भरतशेठ गोगावले, अर्जुन खोतकर और विजय शिवतारे को कैबिनेट में जगह मिल सकती है। हालांकि रिपोर्ट है कि महायुति में शिवसेना को 13 से 14 मंत्री पद मिलेंगे। इसमें से 10 से 12 मंत्री इसी सप्ताह शपथ लेंगे।
यहां देखें, 11 विधायकों की लिस्ट?
गुलाबराव पाटिल , उदय सामंत , दादा भुसे , शंभुराज देसाई , तानाजी सावंत , दीपक केसरकर , भरतशेठ गोगावले, संजय शिरसाट , प्रताप सरनाईक, अर्जुन खोतकर, विजय शिवतारे
महाराष्ट्र में 43 विधायक बनेंगे मंत्री
महाराष्ट्र में कुल 288 विधानसभा सीट हैं। कैबिनेट में मुख्यमंत्री समेत मंत्रिमंडल की क्षमता 43 है। इसमें कैबिनेट और राज्यमंत्री दोनों की संख्या इससे ज्यादा नहीं हो सकती है। अब तक तीनों पार्टी के 29 मंत्री थे। इसमें भाजपा और शिवसेना के 10-10 और एनसीपी के 9 मंत्री थे।
सूत्रों ने शुक्रवार (6 दिसंबर, 2024) को बताया, "देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार 11 या 12 दिसंबर को होने की संभावना है।" सूत्रों ने पीटीआई को बताया, "पूरी संभावना है कि अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी वित्त विभाग और भाजपा गृह विभाग अपने पास रखेगी, जैसा कि पिछली एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार में था।"
-
प्यार में ये कैसा पागलपन? महेश भट्ट के लिए सड़क पर बिना कपड़ों के दौड़ीं ये फेमस एक्ट्रेस, फिर हुआ दर्दनाक अंत -
Sone ka Bhav: जंग के बीच सोने में बड़ी गिरावट! 7000 रुपये सस्ता, क्यों गिर रहा है भाव? आज का लेटेस्ट Gold Rate -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में कब साफ होगा मौसम? दो दिन बाद फिर लौटेगी बारिश, IMD के अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव? -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Petrol Price Hike: ईरान जंग का पहला झटका! पावर पेट्रोल हुआ महंगा, इतना बढ़ा दाम, चेक करें लेटेस्ट रेट -
Weather UP: लखनऊ में 60KM की स्पीड से चलेंगी हवाएं! इन 26 जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट -
धामी मंत्रिमंडल में शामिल हुए ये 5 विधायक, दिल्ली से नाम हुए फाइनल, कुछ नामों ने चौंकाया, जानिए पूरी लिस्ट -
Surya Midha Net Worth: कौन हैं 22 साल के सूर्या मिधा? जकरबर्ग को पछाड़ बने सबसे युवा अरबपति? अथाह है संपत्ति -
Petrol Price: पेट्रोल के बाद Industrial Diesel भी महंगा, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
VIDEO: राष्ट्रपति ने प्रेमानंद महाराज को देखते ही किया प्रणाम! सादगी ने जीता दिल, क्या हुई आध्यात्मिक चर्चा?












Click it and Unblock the Notifications