महाराष्ट्र: डिप्टी सीएम फडणवीस ने कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए अशोक चव्हाण का किया स्वागत
महाराष्ट्र कांग्रेस को झटका देते हुए पूर्व मुख्यमंत्रीअशोक चव्हाव ने पार्टी छोड़ने 24 घंटे के अंदर ही भाजपा ज्वाइन कर ली है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने पूर्व कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण का भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में स्वागत किया इसके साथ ही पार्टी में शामिल होने पर खुशी जताई।

वहीं बीजेपी में शामिल होने के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अशोक चव्हाण ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य लोगों के प्रति आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने कहा
"मैं आज बीजेपी में शामिल हो गया। मैं पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और अन्य नेताओं का आभारी हूं।"
बता दें सोमवार को सुबह अशोक चव्हाण ने कांग्रेस छोड़ने का ऐलान किया था। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा
"आज यह मेरे राजनीतिक करियर की एक नई शुरुआत है। मैं आज उनके कार्यालय में औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल हो रहा हूं...मुझे उम्मीद है कि हम महाराष्ट्र के रचनात्मक विकास के लिए काम करेंगे।"
अशोक चव्हाण ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा था। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले को अपना इस्तीफा सौंपने के बाद उन्होंने सोमवार को कहा था कि मैंने एक विधायक के रूप में विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। मैंने अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष को दे दिया है। मैंने कांग्रेस कार्य समिति और कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।"
वहीं कांग्रेस सूत्रों के अनुसार जल्द ही कांग्रेस से अन्य कई पदाधिकारी और नेता पार्टी छोड़ सकते हैं।
बता दें महाराष्ट्र में कांग्रेस पार्टी छोड़ने वालों में अशोक चव्हाण तीसरा बड़ा नाम हैं। सबसे पहले कांग्रेस छोड़ने वाले दक्षिण मुंबई के पूर्व सांसद मिलिंद देवड़ा, उनके बाद पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी थे और अब अशोक ने कांग्रेस छोड़ दी है। तीन दिग्गज नेताओं का कांग्रेस छोड़ना महाराष्ट्र इकाई के लिए बड़ा नुकसान माना जा रहा है।
अशोक चव्हाण महाराष्ट्र के 8 दिसंबर 2008 से 9 नवंबर 2010 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे, जब उन्हें आदर्श हाउसिंग सोसायटी घोटाला से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपो के कारण इस्तीफा देने के लिए मजबूर होना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications