जनसैलाब ने तय कर दिया कर्नाटक चुनाव का परिणाम, रैली में महाराष्ट्र डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भरी हुंकार
महाराष्ट्र डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कर्नाटक चुनाव रैली के दौरान जनसैलाब को देखकर कहा कि जनता ने कर्नाटक चुनाव का परिणाम घोषित कर दिया है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां जोरों शोरों से लगी हुई हैं। वहीं, महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस भी बीजेपी के प्रचार के लिए मैदान में हैं। बीजेपी उम्मीदवार शशिकला जोले के प्रचार के दौरान फडणवीस ने जनसैलाब देखकर कहा कि जनता ने आज ही कर्नाटक चुनाव का परिणाम तय कर दिया।
बीजेपी के प्रमुख नेता और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस इन दिनों कर्नाटक चुनाव में रैलियां कर रहे हैं। वहीं, निपानी में बीजेपी उम्मीदवार शशिकला जोले की प्रचार रैली में पहुंचे डिप्टी सीएम फडणवीस ने कांग्रेस और एनसीपी पर निशाना साधते हुए कहा कि कर्नाटक में एनसीपी ने निपानी में ही प्रत्याशी उतारा है।
देवेंद्र फडणवीस ने एनसीपी पर निशाना साधते हुए कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस महाराष्ट्र में साढ़े तीन जिलों की पार्टी है। वहीं, उन्हें (एनसीपी) पैक करें और उन्हें महाराष्ट्र भेजें, हम (उन्हें) देखेंगे।
डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने बेलगाम में चुनाव रैली के दौरान की तस्वीरें ट्वीट कर लिखा कि बेलगाम में भारी भीड़ और जोश पूर्ण वातावरण ने आज ही कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के परिणाम को घोषित कर दिया है।
बता दें कि कर्नाटक में बीजेपी को मात देने के लिए कांग्रेस, शिवसेना(यूबीटी) और MVA ने गठबंधन बनाया है। वहीं, कर्नाटक में 224 विधानसभा सीटों के लिए 10 मई को चुनाव होना है। एक चरण में होने वाले इस मतदान के नतीजे 13 मई को सामने आएंगे












Click it and Unblock the Notifications