NCP से बढ़ती नजदीकियों पर महाराष्ट्र डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस का बयान, बोले- BJP और शिवसेना के बीच तीसरा नहीं

एनसीपी की बढ़ती नजदीकियों को लेकर डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि शिवसेना और बीजेपी गठबंधन के अलावा किसी तीसरे के लिए जगह नहीं है।

deputy cm

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को एनसीपी और बीजेपी की चर्चा पर एक सवाल का जवाब देते हुए ये स्पष्ट कर दिया कि शिवसेना और बीजेपी के साथ गठबंधन में किसी तीसरे पक्ष की के लिए कोई जगह नहीं है।

एक कार्यक्रम के दौरान जब डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस से सवाल पूछा गया कि क्या एनसीपी और बीजेपी एक साथ आ सकते हैं। तो डिप्टी सीएम ने अपना रुख साफ करते हुए कहा कि भाजपा और शिवसेना के बीच फिलहाल किसी तीसरे पक्ष के लिए कोई जगह नहीं है। वो एक बार फिर सीएम एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे।

इसके बाद जब उनसे पूछा गया कि क्या वो एनसीपी और कांग्रेस के किसी नेता के संपर्क में थे तो इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि जब हम सरकार में काम करते हैं तो लोग हमसे जुड़ जाते हैं। हम ये नहीं कह सकते हैं उनमें से कितने आए और कितने चले गए। लेकिन, इतना जरूर है कि कुछ लोग संपर्क में हैं, जो चुनाव के दौरान पता चल जाएगा कि कौन किसके साथ है।

डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि जिन लोगों ने सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई देखी, उन्हें पता चल गया होगा कि उद्धव ठाकरे ने बहुत परीक्षण का सामना नहीं किया था। इसलिए उनकी सरकार वापस नहीं आ सकती हैं। मै एक वकील हूं, उनके इस्तीफे के बाद सुप्रीम कोर्ट उनका इस्तीफा कैसे रद्द कर सकता है और उन्हें बहाल कर सकता है।

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र में होगा जनता की समस्याओं का त्वरित निपटारा, शिंदे सरकार ने उठाया बड़ा कदम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+