'कॉन्ट्रैक्ट पर नहीं होगी पुलिस वालों की भर्ती', विपक्ष के आरोप पर बोले डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस
महाराष्ट्र विधानसभा में कांग्रेस नेता नाना पटोले के आरोप के बाद डिप्टी सीएम ने कहा कि पुलिस वालों की भर्ती कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर नहीं होगी।
कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले के आरोप कि सरकार अनुबंध के आधार पर पुलिस कर्मियों की भर्ती कर रही है, पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस ने बुधवार को राज्य विधानसभा में कहा कि पुलिस कर्मियों को कॉन्ट्रैक्ट पर नहीं रखा जाएगा।
सदन में ये मुद्दा उठाते हुए राज्य कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने कहा कि आप (सरकार) अनुबंध के आधार पर पुलिस कर्मियों की भर्ती कर रहे हैं। आपके मंत्री भी संविदा पर हैं। जब वे (अधिकारियों से) ब्रीफिंग लेते हैं, तो वे जवाबों को तोड़-मरोड़ कर पेश करते हैं। यही कारण है कि सवालों का जवाब देने में समय लगता है, स्पष्ट उत्तर दीजिए।

इसका जवाब देते हुए फड़णवीस ने कहा कि कोई भी मंत्री कॉन्ट्रैक्ट पर नहीं है। अगर आप कॉन्ट्रैक्ट पर आना चाहते हैं तो हम इस बारे में सोचेंगे। कहीं भी पुलिस कर्मियों को संविदा पर नहीं लिया जाता है और न ही लिया जाएगा। मैं इस पर एक विस्तृत बयान दूंगा।
मुंबई पुलिस बल में कांस्टेबलों की कमी को दूर करने के लिए, राज्य सरकार ने महाराष्ट्र राज्य सुरक्षा निगम (एमएसएससी) से 3,000 कर्मियों को आउटसोर्स करने की मंजूरी दे दी है।












Click it and Unblock the Notifications