The Kerala Story को लेकर बोले महाराष्ट्र डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, 'ये फिल्म नहीं, जन जाग्रति मुहिम है'
The Kerala Stroy फिल्म को लेकर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि ये फिल्म देश में चल रहे षड़यंत्र को उजागर करने का काम कर रही है।

फिल्म The Kerala Story को लेकर देश भर में विवाद बना हुआ है। एक ओर पश्चिम बंगाल में इस फिल्म को बैन कर दिया गया है। तमिलनाडु में इस फिल्म के शो रद्द कर दिए गए हैं। वहीं, बीजेपी शासित राज्यों में इस फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया गया। द केरल स्टोरी पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि ये फिल्म लोगों को जागरुक करने का काम करेगी।
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि ये केवल एक सिनेमा नहीं है। ये फिल्म सत्य कथाओं पर आधारित जन जाग्रति के लिए एक मुहिम है। जिस प्रकार से महिलाओं का ब्रेन वाश करके उन पर अत्याचार हो रहा है। देश में जो षडयंत्र हो रहा है। उसको उजागर करने का काम इस फिल्म के माध्यम से हुआ है।
आगे उन्होने कहा कि ये फिल्म लोगों को जागरुक करेगी और निश्चित रूप से देश के खिलाफ षडयंत्र करने वालों को बेनकाब करेगी। साथ ही उन्होंने एनसीपी विधायक के मेकर्स को फांसी देने वाले बयान को लेकर कहा कि जिन्होंने कहा है कि इस फिल्म के डायरेक्टर को फांसी देनी चाहिए, उनके सड़े हुए दिमाग के सड़े हुए विचारों को फांसी देनी चाहिए।
बता दें कि एनसीपी विधायक जितेंद्र आव्हाड ने द केरला स्टोरी फिल्म को लेकर कहा कि फिल्म के नाम पर एक राज्य और उसकी महिलाओं को बदनाम किया गया है। आधिकारिक आंकड़ा महज 3 महिलाओं का है, जबकि फिल्म में 32 हजार का ये आंकड़ा दिखाया गया है। जिसने भी इस फिल्म का निर्माण किया है उसे सार्वजनिक रूप से फांसी दी जानी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications