महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दिए आदेश, जल्द हो शिक्षकों के लंबित मामलों का निपटारा
महाराष्ट्र के शिक्षा सचिव को डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने अध्यापकों के लंबित मामलों का जल्द निपटारा करने के आदेश दिए हैं।

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने राज्य के शिक्षा सचिव को शिक्षकों के लंबित प्रकरणों का तत्काल निपटारा करने के आदेश दिए हैं। देवेंद्र फडणवीस ने बीजेपी शिक्षक आघाड़ी की संयोजिका डॉ. कल्पना पांडे और पूर्व विदर्भ संयोजक अनिल शिवणकर के नेतृत्व में मुलाकात की।
इस भेंट के दौरान अपंग समावेशित योजना, माध्यमिक स्तर के शिक्षक, रात्रिकालीन स्कूल, सीबीएसई स्कूल और समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत कार्यरत शिक्षकों की विविध समस्याओं का निराकरण को लेकर बात की गई। साथ ही 4 सूत्री मांगों की मांग रखी गई।
डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने शालेय शिक्षा और खेल विभाग के स्कूलों में पू्र्णकालीन सेवा दे रहे शिक्षकों को रात्रिकालीन स्कूलों में भी नौकरी देने के संबंध में तत्कालीन आघाड़ी सरकार के निर्णय को तत्काल रद्द करने की बात कही। साथ ही अपंग समावेशित योजना माध्यमिक स्तर के 886 शिक्षकों का नौकरी में समायोजन करने संबंधी हाई कोर्ट के निर्देशों का तत्काल पालन करने और राज्य में CBSE स्कूलों में काम करने वाले कर्मचारियों को भविष्य निर्वाह निधि कटौती का लाभ देने संबंधी प्रस्ताव शासन को भेज दिए गए हैं।
इस दौरान मौके पर डॉ. कल्पना पांडे, अनिल शिवणकर, संजय देशपांडे, प्रदीप बिबटे, विनोद नाकाड़े, सुनील ठाणेकर, विकास वानखेड़े, सचिन अतकरी, प्रशांत भालेराव, विनोद अतकरी, रामदास ठवरे, सुजित हिंगाणे, योगेश मिश्रा, रियाजुद्दीन काजी, सारिका मेश्राम, सुरेखा मोहड़, महेश जोशी, रणजीत वासाड़े, गजानन जैन, निकिता चामट, जावेद खान, नितीन किटे आदि प्रमुखता से उपस्थित थे।












Click it and Unblock the Notifications