'22 MLA-9 सांसद उद्धव गुट के संपर्क में' बयान के बाद शिंदे से आधी रात में मिले फडणवीस
महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर सियासी हलचल नजर आ रही है। ठाकरे गुट के एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना के 22 विधायक और 9 लोकसभा सांसद के संपर्क होने के दावे के बाद महाराष्ट्र सरकार में खलबली मची है।

महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर सियासी हलचल देखने को मिल रही है। शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे (UBT) गुट के सांसद के एकनाथ शिंदे गुट के 22 विधायक और 9 लोकसभा सांसदों के संपर्क में होने के दावे के बाद महाराष्ट्र सरकार में छटपटाहट देखी जा रही है।
इसी कड़ी में मंगलवार रात राज्य के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, सीएम एकनाथ शिंदे से मिलने उनके वर्षा बंगले पहुंचे। इस मुलाकात के पीछे उद्धव ठाकरे के गुट का शरद पवार की एनसीपी में विलय होने की टेंशन भी मानी जा रही है।
क्या था ठाकरे गुट के सांसद का दावा ?
दरअसल, ठाकरे गुट के सांसद विनायक राउत ने दावा किया था कि शिवसेना के 22 विधायक और 9 लोकसभा सांसद बीजेपी के नाखुश हैं और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली पार्टी छोड़ना चाहते हैं। एक निजी चैनल पर दावा करते हुए कहा कि शिंदे गुट के विधायक और सांसद शिवसेना (यूबीटी) के संपर्क में हैं।
कीर्तिकर ने लगाया था भेदभाव का आरोप
हाल ही में शिवसेना सांसद गजानन कीर्तिकर ने बीजेपी पर सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि हम 13 सांसद हैं और अब हम एनडीए का हिस्सा हैं। इस लिहास से उम्मीद थी कि हमारे निर्वाचन क्षेत्रों से संबंधित मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। लेकिन, ऐसा होता नजर नहीं आ रहा है। हमारे साथ भेदभाव किया जा रह है।












Click it and Unblock the Notifications