चाय पर चर्चा: जब बारिश के बीच एक टपरी पर रुककर चाय पीने लगे डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, वीडियो हुआ वायरल
महाराष्ट्र के नागपुर शहर में एक स्थानीय चाय की दुकान पर डिप्टी सीएम चाय का आनंद लेते हुए दिखाई दिए।
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने मानसूनी मौसम के बीच नागपुर शहर में चाय पर जनता से चर्चा की। उन्होंने स्थानीय लोगों से बात की, साथ ही उनके साथ कुछ खास पल गुजारे।
डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट कर अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि कोई नागपुरी लाइफ के सबसे महत्वपूर्ण हिस्से- टपरी चाय का आनंद लेने से कैसे बच सकते हैं। आज दोपहर नागपुर में एक चाय की दुकान पर गुप्पा के दौरान चाय की हर चुस्की और हर शब्द का आनंद लिया।

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने एक स्थानीय चाय की दुकान पर रुककर चाय का आनंद लिया और जनता से बातचीत की। इस दौरान लोगों ने उनके साथ तस्वीरें भी क्लिक करवाईं।
बता दें कि महाराष्ट्र के कई इलाकों में तेज बारिश हो रही है। वहीं, कुछ इलाके अभी भी बारिश का अभाव झेल रहे हैं। इसके साथ ही कोंकण विभाग और कोंकणता मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, पालघर रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों में आज तूफानी हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी है।












Click it and Unblock the Notifications