'चार्टबस्टर हो फिल्म', महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'आदिपुरुष' टीम को दी शुभकामनाएं

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने आदिपुरुष टीम को चार्टबस्टर सफलता हासिल करने की शुभकामनाएं दी।

बहुप्रतीक्षित फिल्म आदिपुरुष कल यानी 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म की सफलता के लिए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आदिपुरुष फिल्म की टीम के अपनी शुभकामनाएं दी हैं।

डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा कि आदिपुरुष मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के जीवन पर आधारित फिल्म हैं। इस फिल्म के निर्देशकों, निर्माताओं और पूरी टीम को एक चार्टबस्टर सफलता के लिए शुभकामनाएं!

Maharashtra Deputy CM Devendra Fadnavis

ओम राउत निर्देशित पौराणिक महाकाव्य रामायण पर आधारित आदिपुरुष काफी चर्चाओं में रही है। इस फिल्म में भगवान श्रीराम के रूप में प्रभास, सीता के किरदार में कृति सेनन, लक्ष्मण की भूमिका में सनी सिंह और रावण के किरदार में सैफ अली खान नजर आएंगे। ये फिल्म 16 जून को सभी सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज होगी।

ये फिल्म अब तक की सबसे महंगी भारतीय फिल्मों में से एक बताई जा रही हैं। आदिपुरुष को 500 करोड़ रुपये के बड़े बजट में बनाया गया है। वहीं, ट्रेड रिपोर्ट्स का मानना है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन के साथ कई रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+