महाराष्ट्र डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस का बड़ा आरोप, कहा- 'कर्नाटक में राउत कर रहे कांग्रेस के बिचौलिए का काम'
बेलगावी पहुंचे देवेंद्र फडणवीस ने संजय राउत पर कांग्रेस के बिचौलिए का आरोप लगाते हुए कहा कि वो बीजेपी के वोट काटने का काम कर रहे हैं।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव बालासाहेब ठाकरे वाली शिवसेना के नेता संजय राउत पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के निर्देश पर शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत बीजेपी का वोट काटने के लिए कर्नाटक के बेलगावी प्रचार कर रहे थे।
बेलगावी पहुंचे डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अगर संजय राउत कांग्रेस के बिचौलिए का काम करना बंद कर देते हैं तो मै यहां नहीं आऊंगा। लेकिन, वो बीजेपी के वोट काटने के लिए कांग्रेस के निर्देश पर काम कर रहे हैं।
बता दें, बेलगावी में मराठी भाषा के लोगों की अच्छी खासी आबादी है। ये भाषा दशकों से दो पड़ोसी राज्यों महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच विवाद का कारण रहा है। साल 1960 के दशक में भाषाई आधार पर राज्यों के पुनर्गठन के बाद से विवाद रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि महाराष्ट्र कर्नाटक सीमा विवाद को सुलझाने के मामले में बीजेपी का रुख वाले सवाल पर डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि बीजेपी पार्टी के साथ ही वो खुद बेलगावी में रह रहे मराठी भाषी के पूर्ण समर्थन में हैं।
बता दें कि कर्नाटक में बीजेपी को मात देने के लिए कांग्रेस, शिवसेना(यूबीटी) और MVA ने गठबंधन बनाया है। वहीं, कर्नाटक में 224 विधानसभा सीटों के लिए 10 मई को चुनाव होना है। एक चरण में होने वाले इस मतदान के नतीजे 13 मई को सामने आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications