Maharashtra: फडनवीस कैबिनेट में विभागों को बंटवारा, CM के पास गृहमंत्रालय, किसे मिला कौन सा विभाग
Maharashtra Portfolio Allocation: महाराष्ट्र की सीएम देवेंद्र फडणवीस, उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार के पोर्टफोलियो की संख्या बढ़ गई है। नए आवंटन के तहत डिप्टी सीएम अजीत पवार को वित्त एवं योजना और उत्पाद शुल्क विभाग मिला है, जबकि गृहमंत्रालय डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने अपने पास रखा। इसके अलावा डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को भी एक और विभाग का जिम्मा सौंपा गया है।
महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं। वे नागपुर के कामठी से चुनाव जीते हैं। इससे पहले वे एमएलसी रह चुके हैं। बावनकुले तीन दशकों से बीजेपी में हैं। वे साल 2014 से 2019 तक मंत्री रह चुके हैं।

धनंजय मुंडे को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, अशोक उइके को आदिवासी विकास, आशीष शेलार को आईटी और संस्कृति विभाग मिला है। उदय सामंत को उद्योग, पंकजा मुंडे को पर्यावरण, माणिकराव कोकाटे को कृषि विभाग और चंद्रकांत पाटिल को उच्च एवं तकनीकी शिक्षा दिया गया है। जबकि गणेश नाइक को वन, दादा भुसे को स्कूल शिक्षा विभाग मिला है। साथ ही बावनकुले को राजस्व, राधाकृष्ण विखे पाटिल को जल संसाधन और हसन मुश्रीफ को चिकित्सा शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं शिरडी से आठ बार विधायक रह चुके बीजेपी के राधाकृष्ण विखे पाटिल मंत्री बनाए गए हैं। जबकि पुणे के कोथरुड से दो बार विधायक चुने जा चुके बीजेपी के चंद्रकांत पाटिल पहले एमएलसी थे। पाटिल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के करीबी माने जाते हैं।
यहां देखें पोर्टफोलियो की पूरी लिस्ट-












Click it and Unblock the Notifications