पोर्टफोलियो विवाद खत्म, दो दिनों में ही हो सकता विभाग आवंटन: महाराष्ट्र डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने विभाग आवंटन को लेकर कहा कि पोर्टफोलियो विवाद खत्म हो चुका है, जल्द ही विभागों का आवंटन किया जाएगा।

महाराष्ट्र सरकार में तीन सहयोगियों में विभागों को लेकर विवाद मामले को सुलझा लिया गया है। इस पर डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि आवंटन गुरुवार या शुक्रवार को होगा। साथ ही दूसरे डिप्टी सीएम अजीत पवार जाहिर तौर पर अमित शाह से शिष्टाचार मुलाकात के लिए नई दिल्ली जा रहे हैं।

वहीं, महराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार को लेकर अभी भी अटकलें लगाई जा रही हैं कि कैबिनेट का विस्तार कब होगा। 17 जुलाई से शुरू होने वाले विधायिका के मानसून सत्र से पहले या बाद में, इस बात को लेकर अभी अंदेशा लगाया जा रहा है।

Maharashtra DCM Devendra Fadnavis

तीन रातों तक चलने वाले मैराथन सत्र के बाद पोर्टफोलियो आवंटन के फार्मूले पर सहमति बनी। फडणवीस ने एक मीडिया से बात करते हुए कहा कि विवाद को सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझा लिया गया है। मुझे उम्मीद है कि पोर्टफोलियो गुरूवार या शुक्रवार को आवंटित किए जाएंगे। अब और देरी नहीं होगी।

अजीत पवार की अचानक नई दिल्ली यात्रा पर फडणवीस ने कहा कि इन खबरों में कोई दम नहीं है कि वो राष्ट्रीय राजधानी गए थे क्योंकि विभागों के बारे में बातचीत विफल हो गई थी। ये बैठकों के बाद कोई विवाद नहीं है।

खबरों के अनुसार, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि बीजेपी अजीत पवार और उनके समूह के एनसीपी नेताओं का सम्मान करती है। लेकिन, उनका दृष्टिकोण यथार्थवादी और व्यवहारिक होना चाहिए। कुछ कैबिनेट सदस्यों ने ये स्पष्ट कर दिया है कि पिछले अनुभव ( शिवसेना विधायकों का आरोप है कि उन्होंने एमवीए सरकार में वित्त मंत्री के रूप में धन को रोक दिया था।) को देखते हुए अजीत पवार को वित्त विभाग नहीं दिया जाना चाहिए। हम उनके प्रस्ताव पर सहमत हो गए हैं, लेकिन उन्होंने जो विभाग मांगे हैं वे सभी विभाग एनसीपी को आवंटित नहीं किए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+